बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इन दिनों माहौल गर्म है. भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स चुनावी मैदान में हैं. पहले पवन सिंह ने जब एनडीए का दामन फिर से थामा तो चर्चा जोरों पर थी कि एक्टर बिहार चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन, बीजेपी ने जब कैंडिडेट जारी की तो इसमें उनका नाम स्टार प्रचारक के तौर पर था. फिर वहीं, उनकी वाइफ ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और खेसारी लाल यादव को आरजेडी ने छपरा से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया. ऐसे में अब भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार ने पवन सिंह की बगावत करते हुए ज्योति का समर्थन किया है.
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने आजतक से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने ज्योति सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि उस महिला को जनता की जरूरत है तो उन्हें सपोर्ट करें. इतना ही नहीं, एक्टर ने उनके लिए वोट करने की भी अपील की है. खेसारी का कहना है कि वह उनके चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गीले कपड़े पहने, जमीन पर लेटकर की परिक्रमा, जब साउथ एक्टर ने अमिताभ बच्चन की सलामती की मांगी थी दुआ
ज्योति के समर्थन में बोले खेसारी लाल?
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि वो खुद चुनाव में खड़े हैं तो इसलिए मुसीबत है कि वह जा नहीं सकते हैं. उन्होंने सभी से अपील की. एक्टर ने कहा कि वह एक पार्टी के आदमी हैं. इसके बावजूद इंसानियत उनके दिल में है. क्योंकि उनका मानना है कि वो एक पार्टी नहीं बल्कि पार्टी से ऊपर का काम करते हैं. भोजपुरी स्टार ने कहा कि एक इंसान के तौर पर वह लोगों से सिर्फ यही कहेंगे कि ज्योति सिंह को लोगों को जिताना चाहिए. क्योंकि वह अकेली हैं. उन्हें जनता की जरूरत है. उन्होंने अंत में ये भी कहा कि अगर वह जीतती हैं तो इससे कम से कम उन्हें भला बुरा कहने वालों से लड़ने की शक्ति मिलेगी.
ज्योति सिंह ने लोगों से मांगी मदद
यह भी पढ़ें: Ram charan: दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं राम चरण और उपासना कोनिडेला, गोदभराई की रस्म का वीडियो वायरल
पवन सिंह से बगावत कर गए खेसारी लाल?
वहीं, जब खेसारी लाल से पवन सिंह पर ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर बात की गई तो उन्होंने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह पवन सिंह के बारे में नहीं बोल सकते हैं कि उनकी विचारधारा अलग है और पवन की अपनी है. हालांकि, माना ये जा रहा है कि खेसारी ने खुलेआम ज्योति का समर्थन करके पवन सिंह से बगावत का ऐलान कर दिया है. वह पहले भी उनका समर्थन करते हुए दिखे थे. वहीं, ज्योति ने भी कहा था कि खेसारी ने उन्हें फोन करके मदद करने का आश्वासन दिया था.
यह भी पढ़ें: कभी माचिस की डिब्बी जैसे किराए के घर में रहती थीं मलाइका अरोड़ा, आज हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए नेटवर्थ
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines