हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/'वो क्रिमिनल है', बिग बॉस फेम खानजादी ने चाहत पांडे पर लगाया गंभीर आरोप, 'The 50' शो में दोनों के बीच हुआ था भयंकर विवाद
एंटरटेनमेंट
‘वो क्रिमिनल है’, बिग बॉस फेम खानजादी ने चाहत पांडे पर लगाया गंभीर आरोप, ‘The 50’ शो में दोनों के बीच हुआ था भयंकर विवाद
Khanzaadi vs Chahat Pandey: The 50 शो में कंटेस्टेट खानजादी ने चाहत पांडे पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. उन्होंने चाहत पांडे पर क्रिमिनल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे जेल तक जा चुकी हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Khanzaadi On Chahat Pandey: रिएलिटी शो The 50 में हर दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है. इसी बीच वहां पर गए दो कंटेस्टेंट के बीच घमासान छिड़ गया था. वह 2 लोग थे- खानजादी (फिरोजा खान) और चाहत पांडे. बिग बॉस से मशहूर हुई खानजादी (फिरोजा खान) ने शो से बाहर होने के बाद चाहत पांडे पर बहुत गंभीर इल्ज़ाम लगाए हैं. खानजादी ने एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि चाहत पांडे 'क्रिमिनल' है. उन्होंने दावा किया कि चाहत ने शो में उनके साथ गलत व्यवहार किया और कुछ ऐसी हरकतें कीं जो टीवी पर नहीं दिखाई जा सकती थीं.
दरअसल, 'द 50' शो में खानजादी और चाहत पांडे के बीच तीखी बहस हुई. टास्क के दौरान नियम तोड़ने और आपसी झगड़े से बात बढ़ गई. खानजादी ने चाहत पर आरोप लगाया कि उन्होंने गाली-गलौज की, अपमानजनक बातें कहीं और अनुचित इशारे किए. वहीं खानजादी का कहना है कि सिर्फ उनका गुस्सा दिखाया गया, लेकिन चाहत की शुरुआती हरकतें एडिट करके हटा दी गईं क्योंकि वे बहुत गंदी थीं. इस विवाद के बाद वोटिंग में खानजादी को जीरो वोट मिले और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.
इस झगड़े की वजह से खानजादी को शो से निकलने जाने के बाद बाहर उन्होंने कई तरह की बातें बोलीं. इसी बीच Filmygyan को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "चाहत पांडे क्रिमिनल है. वो जेल गई हुई है." उन्होंने चाहत पर और भी गंभीर आरोप लगाए, जैसे कि शो में गलत इरादे से व्यवहार करना और दूसरों का नाम जोड़कर बदनामी करना.
खानजादी ने बताया कि चाहत ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, जिससे उन्हें दुख हुआ. उन्होंने शो के मेकर्स पर भी निशाना साधा कि उन्होंने सच्चाई नहीं दिखाई और सिर्फ उनका रिएक्शन दिखाकर उन्हें गलत ठहराया.
फैंस के बीच हंगामा
यह विवाद सोशल मीडिया पर छा गया है. खानजादी के फैंस उनका साथ दे रहे हैं और चाहत पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए. बिग बॉस में खानजादी को पसंद किया जाता था, लेकिन 'द 50' में उनका सफर विवादों से भरा रहा. चाहत पांडे ने अभी तक इस आरोप पर कोई बड़ा जवाब नहीं दिया है.
Khanzaadi On Chahat Pandey: रिएलिटी शो The 50 में हर दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है. इसी बीच वहां पर गए दो कंटेस्टेंट के बीच घमासान छिड़ गया था. वह 2 लोग थे- खानजादी (फिरोजा खान) और चाहत पांडे. बिग बॉस से मशहूर हुई खानजादी (फिरोजा खान) ने शो से बाहर होने के बाद चाहत पांडे पर बहुत गंभीर इल्ज़ाम लगाए हैं. खानजादी ने एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि चाहत पांडे ‘क्रिमिनल’ है. उन्होंने दावा किया कि चाहत ने शो में उनके साथ गलत व्यवहार किया और कुछ ऐसी हरकतें कीं जो टीवी पर नहीं दिखाई जा सकती थीं.
दरअसल, ‘द 50’ शो में खानजादी और चाहत पांडे के बीच तीखी बहस हुई. टास्क के दौरान नियम तोड़ने और आपसी झगड़े से बात बढ़ गई. खानजादी ने चाहत पर आरोप लगाया कि उन्होंने गाली-गलौज की, अपमानजनक बातें कहीं और अनुचित इशारे किए. वहीं खानजादी का कहना है कि सिर्फ उनका गुस्सा दिखाया गया, लेकिन चाहत की शुरुआती हरकतें एडिट करके हटा दी गईं क्योंकि वे बहुत गंदी थीं. इस विवाद के बाद वोटिंग में खानजादी को जीरो वोट मिले और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.
इस झगड़े की वजह से खानजादी को शो से निकलने जाने के बाद बाहर उन्होंने कई तरह की बातें बोलीं. इसी बीच Filmygyan को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “चाहत पांडे क्रिमिनल है. वो जेल गई हुई है.” उन्होंने चाहत पर और भी गंभीर आरोप लगाए, जैसे कि शो में गलत इरादे से व्यवहार करना और दूसरों का नाम जोड़कर बदनामी करना.
खानजादी ने बताया कि चाहत ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, जिससे उन्हें दुख हुआ. उन्होंने शो के मेकर्स पर भी निशाना साधा कि उन्होंने सच्चाई नहीं दिखाई और सिर्फ उनका रिएक्शन दिखाकर उन्हें गलत ठहराया.
फैंस के बीच हंगामा
यह विवाद सोशल मीडिया पर छा गया है. खानजादी के फैंस उनका साथ दे रहे हैं और चाहत पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए. बिग बॉस में खानजादी को पसंद किया जाता था, लेकिन ‘द 50’ में उनका सफर विवादों से भरा रहा. चाहत पांडे ने अभी तक इस आरोप पर कोई बड़ा जवाब नहीं दिया है.