Kelly Brook Got True Love: अमेरिकन एक्ट्रेस केली ब्रूक की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही विवादों में रही है। मॉडल और एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ में काफी अनलकी रही हैं।उनकी प्रेमकहानियां उतार-चढ़ाव भरी रही हैं। कई बार दिल टूटने के बाद केली को अब अपने इटालियन पति जेरेमी पेरिसी के रूप में सच्चा प्यार मिला है और इस समय अपनी जिंदगी में वो बेहद खुश हैं।
केली और जेरेमी की शादी को हुए 2 साल
केली और जेरेमी ने बीते दो साल यूके में एक साथ बिताए हैं। अब वो यूके से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं। दोनों एक साथ अपनी जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं और काफी खुश हैं। केली ने अपने पति के साथ एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पति जेरेमी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो कि उनके एक शो की है जहां दोनों एक साथ ब्राजील में घूमने निकले थे। इस एडवेंचर्स ट्रिप को दोनों अपना हनीमून मानते हैं क्योंकि दोनों को एक साथ वक्त बिताने का अच्छा खासा मौका मिला।
कौन हैं केली ब्रूक?
केली ने 18 साल की उम्र में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने काफी ज्यादा पॉपुलेरिटी हासिल की। केली यूके और यूएस में एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उनकी शादी को 2 साल पूरे हुए हैं जिस मौके पर उन्होंने पति के साथ वेडिंग पिक्चर भी शेयर की थी। जेरेमी से शादी करने से पहले केली चार बार रिलेशनशिप में रही हैं लेकिन उनका कोई भी रिश्ता जिंदगी भर टिक नहीं पाया।
जेसन स्टैथम के साथ केली का पहला रिलेशनशिप
आपको बता दें केली का पहला रिश्ता हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम के साथ जुड़ा था। साल 1997 से 2004 के बीच दोनों का रिश्ता रहा। जेसन को देखते ही केली को प्यार हो गया था लेकिन उनकी ये खुशी को किसी की नजर लग गई। सगाई करने के बाद केली को लगा कि वो खुद को खोती जा रही हैं। उनका स्वभाव भी बदलता जा रहा है। सालों बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने जेसन को गरीब तक कह दिया था। जेसन स्टैथम के साथ उनका रिश्ता 7 सालों तक चला जिसमें ग्यारह हफ्तों की डेटिंग के बाद प्रपोजल और फिर कई दर्दनाक किस्से शामिल थे। यहां तक कि केली को गर्भपात तक कराना पड़ा। गर्भपात जैसी घटनाओं ने उनके दिल को कई बार तोड़ा।
बिली जेन को भी केली ने किया डेट
साल 2003 में जेसन के साथ ब्रेकअप के बाद केली ने बिली जेन से मुलाकात की। उन्होंने बिली को चार साल तक डेट किया। इसके बाद दोनों की सगाई हुई और एक महंगे फार्महाउस में रहने लगे। लेकिन अचानक उनका रिश्ता टूट गया। केली ने सगाई तोड़ दी क्योंकि उन्हें लगा कि बिली उनके लिए सही साथी नहीं हैं।
इसके बाद केली की जिंदगी में डैनी सिप्रियानी की एंट्री हुई, लेकिन इस रिश्ते में धोखाधड़ी के आरोप लगे। ये दावा किया गया कि डैनी ने कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाए। जब केली ने उनके एक महिला के साथ सेक्स पिक्स देखे, जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।
डेविड मैकइंटॉश भी केली की जिंदगी में आए
साल 2014 में केली ने डेविड मैकइंटॉश से मुलाकात की, जो ग्लेडिएटर शो में “टॉर्नेडो” के नाम से जाने जाते हैं। 12 हफ्तों में डेविड ने केली को प्रपोज किया लेकिन जल्द ही धोखाधड़ी के आरोपों के चलते उनका रिश्ता भी ज्यादा टिक नहीं पाया।
केली अब 44 साल की उम्र में अपने पति जेरेमी पेरिसी के साथ काफी खुश हैं और उनके साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कल कहीं और होगा’, कोलकाता रेप केस पर ये क्या बोल गए Bhumi Pednekar की फिल्म के डायरेक्टर?
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
10 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
30 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
59 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines