Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

KBC 16: 1 करोड़ का सवाल क्या? जिसका जवाब देने से चूके लखनऊ के प्रशांत

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 में हाल ही में लखनऊ के प्रशांत त्रिपाठी आए जिन्होंने अपने ज्ञान के दम पर बिना किसी लाइफलाइन के 50 लाख जीते, लेकिन वो एक करोड़ के सवाल पर आकर अटक गए। आप जानते हैं तो दे प्रश्न का उत्तर।

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Dec 21, 2024 12:02
KBC 16
केबीसी 16

KBC 16: अमिताभ बच्चन का ज्ञान दार, दमदार शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’  (Kaun Banega Crorepati 16) काफी मजेदार है। इस शो में वही लोग आते हैं जो ज्ञान के धनी हैं। हाल ही में लखनऊ के प्रशांत त्रिपाठी हॉट सीट पर आकर बैठे और उन्होंने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। वह शो के रोलओवर कंटेस्टेंट थे जो न सिर्फ अपनी नॉलेज से बल्कि अपनी बातों से भी लोगों को इंप्रेस कर रहे थे। रेवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करने वाले प्रशांत ने 50 लाख तो जीत लिए लेकिन वो 1 करोड़ के सवाल पर अटक गए। उनके शानदार गेम से अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए। आइए जान लेते हैं वो प्रश्न जिसका जवाब न दे प्रशांत 1 करोड़ जीतने से चूके और वो भी जिसने उन्हें 50 लाख रुपये का विजेता बनाया।

क्या था वो सवाल जिसे दे जीते 50 लाख

प्रशांत त्रिपाठी ने अपने शानदार गेम ने 12 लाख 50 हजार जीतने तक अपनी सारी लाइफ लाइन ले ली थी। लेकिन जब 50 लाख का प्रश्न आया तो उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के इस्तेमाल के ही 50 लाख जीते और सभी को चौंका दिया। खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए थे, क्योंकि प्रश्न बहुत ही कठिन था। चलिए देखते हैं कि क्या था वो प्रश्न।

---विज्ञापन---

प्रश्न: अमेरिकन कोलोनाइजेशन सोसायटी के द्वारा मुक्त गुलामों को वापस अफ्रीका में बसाए जाने के कार्य के कारण किस देश की स्थापना हुई थी?

ऑप्शन
A. नाइजीरिया
B. घाना
C.सिएरा लिओन
D. लाइबेरिया

---विज्ञापन---

उत्तर: इस प्रश्न का जवाब देने के लिए प्रशांत ने वीडियो कॉल वाली लाइफलाइन ली, लेकिन वो भी काम न आ सकी और फिर प्रशांत ने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए सही उत्तर दिया। आप भी जान लें कि इसका सही जवाब है D. लाइबेरिया।

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की बिग बॉस 18 में वापसी, सलमान के सामने गिनाए दुश्मनों के नाम

एक करोड़ जीतने से चूके प्रशांत

प्रशांत त्रिपाठी ने अपने गेम से अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया। गेम के लास्ट में बिग बी ने कंटेस्टेंट के ज्ञान और उनके खेल की तारीफ की और कहा कि आप बहुत उम्दा खेले। वहीं उनकी पत्नी ने भी हर कदम पर अपने पति का हौसला बढ़ाया। जब प्रशांत 50 लाख जीते तो 1 करोड़ के सवाल के आने से पहले ही हूटर बज गया। शो में उनकी पत्नी ने कहा कि घर जाकर प्रशांत यही सोच रहे थे कि कल क्या होगा तो मैंने कहा कि आप करोड़पति बनो या लखपति लेकिन मेरे पति हमेशा ही रहोगे। इस बात पर अमिताभ बच्चन भी हंस पड़े।

KBC 16

प्रश्न:  1930 के दशक में इनमें से किसे भावी संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पिता द्वारा पांच बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था?

ऑप्शन:

A. डॉ एस राधाकृष्णन
B. सत्येंद्रनाथ बोस
C.सीवी रमन
D.महात्मा गांधी

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन A डॉ एस राधाकृष्णन। हालांकि प्रशांत के पास इस प्रश्न का उत्तर नहीं था तो उन्होंने बहुत सोच-विचार कर गेम से क्वीट कर लिया और 50 लाख जीत अपने घर गए।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan के पोस्ट को देख फैंस खुश, एक्ट्रेस ने क्यों लिखा ‘चलो’

First published on: Dec 21, 2024 12:02 PM

संबंधित खबरें