कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan के पोस्ट को देख फैंस खुश, एक्ट्रेस ने क्यों लिखा 'चलो'

Hina Khan: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं, इसी बीच उन्होंने इलाज के बीच अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो और वीडियो शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है।

Hina Khan

हिना खान

Hina Khan: हिना खान (Hina Khan) के लिए साल 2024 बहुत ही कष्ट पुर्ण रहा। ये वही साल है जब सबकी चहेती एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस के लिए शुरुआत के 6 महीने बहुत ही दर्द भरे थे। हिना लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हेल्थ का अपडेट देती रहती हैं। खुशी हो या गम हर मौके पर हिना ने अपनी चाहने वालों से कनेक्शन बनाए रखा, और सपोर्ट करने के लिए उनका धन्यवाद भी दिया। अब हाल ही में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टास्टोरी पर कुछ पोस्ट किए हैं जिन्हें देख उनके फैंस खुश हो गए होंगे।

विज्ञापन

हिना खान ने दिखाई पासपोर्ट की झलक

हिना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पहले तो जुम्मा वाइब के बारे में जिक्र किया और फिर अपने पासपोर्ट और सन ग्लास की झलक दिखाई। हिना ने पासपोर्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘चलो’। इसे देख ये तो आप समझ ही गए होंगे की हिना कहीं जाने के बारे में विचार कर रही हैं।

विज्ञापन

हालांकि कुछ दिनों पहले तक उनकी हालत इतनी खराब थी कि लोग उनके सही होने की कामना कर रहे थे। ऐसे में ये जान की अब वो ठीक हैं फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

Hina Khan

विज्ञापन

कहां चली हिना खान

अब सवाल ये है कि कैंसर के इलाज के बीच हिना खान कहां जा रही हैं। दरअसल वो अबु धाबी गई हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने स्वीट रूम की झलक भी दिखाई जिसमें वो ठहरने वाली हैं। हिना ने एक-एक कोने का को वीडियो के जरिए दिखाया। उन्होंने अपना रूम दिखाते हुए कैप्शन में लिखा- ‘थैंक्यू फॉर वॉर्म वेलकम, वॉट ए स्वीट’ एक्ट्रेस ने एक अपना छोटा सा फनी वीडियो भी शेयर किया।

विज्ञापन

Hina Khan

फोटो भी की शेयर

हिना ने दिखाया की उनके स्वीट में एक कार्ड भी रखा है जिसमें उनके लिए एक अच्छा सा वेलकम नोट लिखा गया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी-प्यारी सेल्फी ले इंस्टा स्टोरी पर शेयर की जिसमें उनके चेहरे का ग्लो देख साफ पता चल रहा है कि वो अब तेजी से रिकवर कर रही हैं।

विज्ञापन

Hina Khan

इस बात से उनके फैंस बहुत खुश हैं। अब सभी उनके जल्दी काम पर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ