Kaun Banega Crorepati 15 Promo: कुछ टीवी शोज ऐसे होते है, जिनका दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही क्रेज टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर है। लोगों को ये शो बहुत पसंद आता है और इसे देखने के लिए लोग हमेशा इसके नए सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अबतक के 14 सीजन बहुत सक्सेसफुल रहे हैं। वहीं, अब लोगों को इसके 15वें सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब शो का नया प्रोमो भी रिलीज हो गया है।
Kaun Banega Crorepati 15 का नया प्रोमो रिलीज
टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया प्रोमो सोनी चैलन के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन शो के 15वें सीजन की वापसी का ऐलान कर रहे हैं। बता दें कि इस शो को सालों से अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। वहीं, प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि शो कब से शुरू हो रहा है।
इस दिन से होगा शो का प्रीमियर
बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 का प्रीमियर 14 अगस्त को रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा। वहीं, प्रोमो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन बेहद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, जैसे ही वो मंच पर आते हैं, तो दर्शकों में मौजूद लोग खड़े होकर उनका स्वागत करते हैं। बताते चलें कि इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि “ज्ञानदार, धनदार और शानदार तरीके से कौन बनेगा करोड़पति आ रहा है आपसे मिलने एक नए रूप में (कौन बनेगा करोड़पति एक नए अवतार में)!”
बिग बी ने शेयर की थी फोटो
बता दें कि बीते कुछ हफ्ते पहले ही बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट से शूटिंग शुरू करते समय कई फोटो पोस्ट की थीं। साथ ही ट्विटर पर उन्होंने शूटिंग से तीन तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था कि “बार-बार रिहर्सल .. केबीसी के लिए ..” दूसरे के साथ लिखा कि “इस पर काम कर रहे हैं .. केबीसी, तैयारी।”
साल 2000 में पहली बार हुआ था शो का प्रीमियर
बता दें कि साल 2000 में पहली बार टीवी पर इस शो का प्रीमियर हुआ था। वहीं, पहले सीजन से ही अमिताभ बच्चन केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि इस शो का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस बार भी शो को बिग बी होस्ट करेंगे।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines