अवॉर्ड नाइट में एक दूजे में खोए दिखे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, वीडियो हो रहा वायरल

sara
विज्ञापन

मुंबई: ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स (OTT Play Awards) का आयोजन शनिवार रात को हुआ, जहां ओटीटी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के तमाम सेलेब्स को स्पॉट किया गया।

इस अवॉर्ड नाइट में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को उनके नेटफ्लिक्स डेब्यू फिल्म ‘धमाका’ में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Kartik Aryan wins Best Actor Awards for OTT) का पुरस्कार मिला। अवॉर्ड फंक्शन से कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आईं, लेकिन जिस एक चीज ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया वो है कार्तिक का उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान के बगल में बैठना।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों को चिट-चैट करते हुए देखा जा सकता है। इसे देख नेटिजेंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि क्या ये दोनों फिर से साथ आ गए हैं। क्लिप में सारा अली खान (Sara Ali Khan) को पीले रंग के शिमरी ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं कार्तिक आर्यन ने काले रंग का सूट पहन रखा है। दोनों ही काफी अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ओटीटी डेब्यू फिल्म धमाका के लिए पहुंचे थे, जबकि सारा अली खान अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक और सारा दोनों एक जगह बैठ हुए हैं और आपस में बातें कर रहे हैं। कार्तिक के सामने उनके बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रखा हुआ नजर आ रहा है। एक्स कपल का ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, कार्तिक और सारा की मुलाकात तब हुई जब उन्होंने इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ में साथ काम किया। शूटिंग के दौरान ही दोनों की डेटिंग शुरू हुई। हालांकि, फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ