'मधुबाला' की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी Aneet Padda? इंडस्ट्री सोर्स ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ‘मधुबाला’ की बायोपिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘मधुबाला’ में मधुबाला का किरदार ‘सैयारा’ फेम अनीता पड्डा निभाने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

madhubala and aneet padda

क्या मधुबाला फिल्म में नजर आएंगी अनीत पड्डा?

इन दिनों सोशल मीडिया और फिल्मी दुनिया एक ही बात की चर्चा चल रही है. हिंदी सिनेमा की लीजेंड अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक में उनका किरदार कौन निभाएगा? जब से इस प्रोजेक्ट की बात शुरू हुई है, उस वक्त से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वो यह भी जानने के लिए उत्सुक है कि मधुबाला का किरदार कौन निभाने वाला है. आप के भी मन में यह सवाल उठ रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. आइए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मधुबाला’ फिल्म में नजर आएंगी अनीत पड्डा ?

आपको बता दें कि ‘मधुबाला’ फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली है, जिसकी वजह से यह प्रोजेक्ट और भी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, कुछ समय पहले खबर आई थी की फिल्म ‘मधुबाला’ में कियारा आडवाणी मधुबाला का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. लेकिन बाद में इन खबरों को पूरी तरह से गलत बात कर खारिज कर दिया गया था. हालांकि, अब एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक ‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा फिल्म ‘मधुबाला’ में मधुबाला का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. लेकिन एक इंडस्ट्री सोर्स ने साफ किया है कि अनीत पड्डा ‘मधुबाला’ की बायोपिक में नजर नहीं आने वाली हैं. इतना ही नहीं सोर्स ने इस खबर को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है.

विज्ञापन

‘सैयारा’ ने कितने का किया था कलेक्शन ?

अनीत पड्डा ने साल 2025 में फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. यह फिल्म Gen Z की फेवरेट फिल्म बन गई थी. फिल्म में अनीत पड्डा के साथ अहान पांडे ने भी डेब्यू किया था. इस मूवी को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जब फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी, तो थिएटर से दर्शकों के कई तरह के वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें वो जमीन पर लोट कर रोते हुए नजर आए, तो वहीं कई लोग सीट पर बैठ कर रोते दिखें थे. सिनेमाघरों से वायरल हो रही इस तरह के वीडियो को लोगों ने फिल्म के प्रमोशन से जोड़ना शुरू कर दिया था. ‘सैयारा’ फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 580 करोड़ रुपये छापे थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ