Karan Johar Unfollows Bollywood Celebs: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर अपनी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर करण जौहर चर्चाओं में हैं. डायरेक्टर ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इनमें आलिया भट्ट और करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं. वहीं अब करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने क्यों इन सेलेब्स को अनफॉलो किया है. चलिए जानते हैं करण जौहर ने क्या कुछ कहा?
क्यों किया अनफॉलो?
सोशल मीडिया पर जैसे ही चर्चाएं तेज होने लगी, वैसे ही करण जौहर ने सेलेब्स को अनफॉलो करने का कारण भी बता दिया. करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए रियल वजह बताई है. फिल्ममेकर ने कहा, ‘ये मेरा डिजिटल डिटॉक्स है. मैं अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं, जो मैं इंस्टाग्राम पर खर्च करता हूं. भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज मत बनाइए. प्लीज किसी और चीज को क्लिकबेट बनाइए. ये इतनी बड़ी बात नहीं है.’
यह भी पढ़ें: Karan Johar की इंस्टा लिस्ट से कटे कई बड़े नाम, आलिया-करीना आउट, पर प्रियंका चोपड़ा अभी भी लिस्ट में शामिल
इन सेलेब्स को किया अनफॉलो
करण जौहर का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबरों के मुताबिक करण जौहर ने अनन्या पांडे, करीना कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, मनीष मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और फराह खान समेत कई सेलेब्स को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि डायरेक्टर की फॉलोइंग लिस्ट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम अभी भी दिखाई दे रहा है, जिससे साफ है कि करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को अनफॉलो नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, 200 करोड़ के पहुंची करीब; ‘चांद मेरा दिल’ का हाल बेहाल
करण जौहर की फिल्म हुई रिलीज
वहीं बता दें करण जौहर की हाल ही में ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. करण जौहर की इस रोमांटिक फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले. वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति में कमाई कर रही है. फिल्म में अनन्या पांडे के डांस को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines