Karan Johar का आलिया भट्ट से क्या रिश्ता? फिल्ममेकर ने कपिल शर्मा के शो में किया रिवील

Karan Johar In Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो में फिल्म ‘जिगरा’ की स्टारकास्ट बतौर गेस्ट नजर आएगी।

The Great Indian kapil Show

The Great Indian kapil Show.

विज्ञापन

Karan Johar In Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं। उनके शो का पहला एपिसोड आज रात शनिवार को नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा जिसमें ‘जिगरा’ की स्टारकास्ट गेस्ट बनकर शो में आ रही है। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें आलिया भट्ट, करण जौहर और वेदांग रैना कपिल शर्मा के मेहमान बने हैं। दरअसल, तीनों ही स्टार्स अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ की प्रमोशन करने पहुंचे।

इस दौरान कपिल ने उनके साथ काफी सवाल-जवाब और हंसी-मजाक किया। बात ही बात में कपिल शर्मा ने फिल्ममेकर करण जौहर से वो सवाल पूछ डाला जिसका जवाब शायद जनता भी जानना चाहती है। कपिल शर्मा ने करण जौहर से पूछा कि वो आलिया में क्या देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए करण ने कुछ ऐसा कहा जो आपका दिल जीत सकता है।

विज्ञापन

शो का ट्रेलर हुआ जारी

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें करण जौहर, आलिया भट्ट और वेदांग रैना शो के पहले गेस्ट बनकर पहुंचे हैं। ट्रेलर को नेटफ्लिक्स के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन दिया गया, ‘जब @karanjohar, @vasanbala, @aliaabhatt और @vedangraina बॉलीवुड की चाय पीने आते हैं तो फनीवार का फन सभी पर भारी पड़ेगा। #TheGreatIndianKapilShow सीजन 2 का पहला एपिसोड इस फनीवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर  देखें।’

विज्ञापन

करण जौहर ने बताया रिश्ता

ट्रेलर की शुरुआत में करण जौहर, आलिया भट्ट और वेदांग रैना कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान कपिल सबसे पहला सवाल करण से पूछते हैं कि ‘आप आलिया भट्ट में क्या देखते हैं? एक दोस्त, एक एक्टर या फिर एक फूफी।’ ये सुनकर आलिया हंस पड़ती हैं। तभी करण जौहर बेबाकी के साथ जवाब देते हैं, ‘ये मेरी पहली बेटी है।’ इसके बाद फिल्ममेकर आलिया भट्ट के पास जाकर उन्हें किस करते हैं।

विज्ञापन

वहीं ट्रेलर के सेकेंड पार्ट में करण जौहर शिकायत करते हैं, ‘मैंने कई लोगों की उनके रिश्तों को संभालने में मदद की है। वो अलग बात है कि मैं अभी तक सिंगल हूं।’ इस पर कपिल मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, ‘एक हलवाई अपनी बनाई कैंडी खुद नहीं खाता है।’

पहले एपिसोड में आए थे रणबीर

शो का ट्रेलर देखने के बाद से फैंस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के अलावा शो में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा भी दिखाई देंगे। इस दौरान सुनील ग्रोवर वापस लेडी गेटअप में खुद को रणबीर कपूर की प्रेमिका बताते हुए मस्ती करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन

जाहिर है कि कपिल शर्मा के पहले सीजन में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आए थे। दूसरे सीजन में आलिया भट्ट पहुंची तो सुनील ग्रोवर ने उनके साथ रणबीर को लेकर नखरे दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ