Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

वॉशरूम में चोरी-छिपे बनाया गया एक्ट्रेस का वीडियो, कन्नड़ अभिनेत्री ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

कन्नड़ एक्ट्रेस ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि वॉशरूम में उनका चोरी-छिपे वीडियो बनाया गया है. एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 18, 2026 08:12
kannada actress alleges being secretly filmed in washroom

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. एक टीवी एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि वॉशरूम में उसका चोरी-छिपे वीडियो बनाया गया है. वहीं एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया है. पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है. एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में बताया कि सीक्रेट तरीके से कैप्चर किए गए इस वीडियो को उनके फ्रेंड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया था. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

एक्ट्रेस ने लगाया आरोप

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कन्नड़ एक्ट्रेस तीन दिन तक चले सेलिब्रिटी विमेंस क्रिकेट इवेंट में शामिल हुई थीं. इसी दौरान एक्ट्रेस स्टेडियम के अंदर वाले वॉशरूम में गईं और तभी एक अज्ञात शख्स ने एक्ट्रेस का चोरी-छिपे वीडियो बना लिया. इसके बाद शख्स ने इस वीडियो को एक्ट्रेस की एक दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा और उनसे पैसे मांगते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो इस वीडियो को पब्लिक कर देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ब्लड़ क्लोट और चक्कर…’, Salman Khan के पिता को क्या हुआ? सलीम खान के अस्पताल में एडमिट होने की वजह आई सामने

पुलिस ने शुरू की जांच

एक्ट्रेस ने शिकायत में आगे कहा कि उस शख्स ने जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भेजा, उसे लगा वो एक्ट्रेस का ही है. शिकायत में आगे कहा गया है कि वीडियो का जो कंटेंट है वो अश्लील है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर IT एक्ट की संबंधित धाराओं और सेक्शन के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी को पकड़ने की भी पूरी तरह से कोशिश की जा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neena Gupta ने मजबूरी में की शादी? इंटरव्यू के दौरान बताया अपना ‘लव ऑफ लाइफ’

रियलिटी शो में भी नजर आ चुकीं एक्ट्रेस

शिकायतकर्ता ने इस मामले से जुड़े फोटोज और वीडियोज पुलिस को पेन ड्राइव में सौंपे हैं. बता दें इस केस में एक्ट्रेस ने पुलिस को 13 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो भेजी गई, उस पर भी जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये किसका अकाउंट है और कहां से ऑपरेट किया गया. बता दें एक्ट्रेस रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद से उन्हें ऑडियंस के बीच पहचान मिली थी.

First published on: Feb 18, 2026 08:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.