Kangana Ranaut On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस से बीजेपी की सांसद बन चुकीं कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कियया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इस बीच कंगना राज शमनी के पॉडकास्ट में पहुंची जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें की। कंगना ने बातों ही बातों में यह भी बताया कि वो शादी को लेकर क्या सोचती हैं और कब तक उनका प्लान है कि वो शादी और बच्चे करेंगी।
बढ़ती उम्र में शादी करने पर क्या बोलीं कंगना?
क्वीन कंगना रनौत ने राज शमनी से बातचीत में बढ़ती उम्र में शादी करने को लेकर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी करना जरूरी है तो कंगना ने कहा, ‘ये कंट्रोवर्शियल लगता है। मुझे लगता है कि एक पार्टनर होना चाहिए क्योंकि साथी न हो तो रहना मुश्किल होने लगता है। साथी के बिना रहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। ये अलग बात है कि आपको एक सही साथ ढूंढना जरूरी है। अगर वो आपके पास है तो मुश्किल वक्त में आपके पास कोई अपना तो जरूर होता है। इसके लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि आप जैसे जैसे उम्र में आगे बढ़ते हैं, आपका आपके साथी के साथ तालमेल बैठना मुश्किल होता जाता है। वहीं अगर कम उम्र में शादी हो जाए तो ये उतना मुश्किल नहीं होता। यही वजह है कि गांव देहात में लोग आज भी कम उम्र में शादी करने में विश्वास रखते हैं क्योंकि उस उम्र में जुनून होता है जो आगे बढ़ने की दिशा देता है।’
यह भी पढ़ें: मुझे पछतावा नहीं, लोग मुझसे डरते हैं… Kangana Ranaut ने दिया बड़ा बयान, राजनीति पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस कब करेंगी शादी और बच्चे?
कंगना रनौत से जब पूछा गया कि वो शादी कब करना चाहती हैं? करना भी चाहती हैं या नहीं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, क्यों नहीं.. मैं भी शादी करना चाहती हूं और बच्चे चाहती हूं। वहीं लाइफ पार्टनर ढूंढने की बात पर कंगना ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि सही इंसान की तलाश नहीं करनी चाहिए। खोजने निकलेंगे तो खराब चीजें हाथ लग सकती हैं। तलाश नहीं करना ही तलाश करने का सबसे अच्छा तरीका है।’
क्यों डिजास्टर बन जाते हैं रिश्ते
कंगना रनौत ने आगे कहा कि उनके परिवार वाले इस बात से बेहद परेशान रहते हैं कि वो शादी नहीं कर रही हैं और बच्चे कर रही हैं। वहीं पार्टनर देर तक भी न मिल पाने की बात पर कंगना ने कहा कि जिन लोगों की जल्दी शादी होती है, उनके लिए फायदा है क्योंकि वक्त बीत जाने के बाद समीकरण बैठाना काफी मुश्किल हो जाता है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में हिंट दे दिया है कि अगर उम्र बढ़ने के बाद लाइफ पार्टनर मिले तो कई बार रिश्ते खराब तालमेल की वजह से डिजास्टर बन जाते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines