Kangana Ranaut: सलमान खान इन दिनों हर तरफ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ जहां उनकी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” रिलीज हुई है तो दूसरी तरफ उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फिल्म तो रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है लेकिन उनको मिली धमकियां अभी भी लोगों के दिमाग में चल रही हैं।
मौत की धमकी पर की बात (Kangana Ranaut)
फैमिली से लेकर फैंस तक को दबंग खान की फिक्र है। ऐसे में हर कोई उनसे यही सवाल कर रहा है कि आखिर वे इन धमकियों को कैसे लेते हैं। हाल ही सलमान खान ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कई सारे सवालों के बेहद ही खुलकर जवाब दिए। इसी दौरान सलमान खान ने उन्हें मिल रही मौत की धमकियों पर भी खुलकर बात की है।
अब मेरे पास बहुत सारे शेरा हैं- सलमान खान
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारत सरकार से मिल रही Y+ सिक्योरिटी को लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। सलमान खान ने कहा, “अब मेरे आसपास बहुत सारे शेरा हैं। मेरे साथ इतनी बंदूकें चल रही हैं कि मैं खुद इन दिनों बहुत डर गया हूं।” सलमान खान ने कहा कि मैं भगवान में विश्वास करता हू्ं। मुझे पता है कि वो वहां हैं। ऐसा नहीं कि मैं स्वतंत्र रूप से घूमना शुरू कर दूंगा। एक्टर ने कहा, “अब मेरे चारों तरफ कई सारे शेरा हैं। मेरे आसपास इतनी सारी बंदूकें मौजूद हैं कि इन दिनों डरा हुआ रहता हूं।”
कंगना रनौत ने की सिक्योरिटी पर बात
अब जिस पल से सलमान खान ने इसको लेकर बात की है, लोग इस पर अपनी राय रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने दबंग खान के इस जवाब पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि “सलमान खान को केंद्र से सिक्योरिटी मिली हुई है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से सिक्योरिटी मिल रही है तो इसमें डरने की कोई बात नहीं है।” कंगना रनौत ने खुद को मिली सिक्योरिटी पर भी बात की और कहा कि जब मुझे धमकी मिली थी तो मुझे भी सरकार की तरफ से सिक्योरिटी मिली थी। आज देश सुरक्षित हाथों में है।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
22 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines