कमल हासन, त्रिशा कृष्णन और सिलंबरासन उर्फ सिंबु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Thug Life’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। प्रमोशन के दौरान इनसे शादी के बारे में सवाल किया गया, जिस पर कमल हासन ने अपनी दो शादियों के बारे में खुलकर बात की।
कमल हासन ने दो शादियों पर क्या कहा?
एक इवेंट में एंकर ने सभी एक्टर्स से पूछा कि वे शादी के बारे में क्या सोचते हैं। इस पर त्रिशा ने कहा, “मुझे शादी में ज्यादा यकीन नहीं है। अगर हो जाए तो ठीक नहीं हो तो भी कोई बात नहीं।”
जब कमल हासन से यही सवाल किया गया तो उन्होंने एक पुरानी बात शेयर की। उन्होंने बताया कि करीब 10–15 साल पहले उनके दोस्त और सांसद जॉन ब्रिटास ने उनसे मजाक में पूछा था, तुम एक अच्छे ब्राह्मण परिवार से हो फिर तुमने दो बार शादी कैसे कर ली? इस पर कमल ने जवाब दिया,अच्छे परिवार से होने का शादी से क्या लेना-देना? उन्होंने कहा कि तुम भगवान राम को मानते हो तो उनकी तरह जीवन क्यों नहीं जीते? मैंने कहा सबसे पहले तो मैं भगवान की पूजा नहीं करता और मैं राम का रास्ता नहीं बल्कि शायद उनके पिता दशरथ का रास्ता अपनाता हूं जिनकी तीन पत्नियां थीं।
कमल हासन के पुराने रिश्ते
कमल हासन ने 1978 में डांसर वाणी गणपति से शादी की थी। दोनों ने 1975 की फिल्म Melnaattu Marumagal में साथ काम किया था। लेकिन 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद कमल ने एक्ट्रेस सारिका को डेट किया और 1986 में उनकी पहली बेटी श्रुति हासन का जन्म हुआ। फिर 1988 में उन्होंने सारिका से शादी की और 1991 में दूसरी बेटी अक्षरा हासन पैदा हुई। साल 2002 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2004 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन ने 2005 से 2016 तक एक्ट्रेस गौतमी के साथ रिलेशनशिप में रहे।
कमल हासन कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें नहीं लगता कि वो शादी के लिए बने हैं। उन्हें आखिरी बार शंकर की फिल्म Indian 2 में देखा गया था और अब वे उसी का अगला पार्ट Indian 3 में नजर आएंगे। उनकी अगली फिल्म Thug Life 5 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें-दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, जानिए ‘तारक मेहता…’ के कलाकारों की कितनी है फीस
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
13 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines