हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kalki 2898 AD 2 Cast Update: Deepika Padukone को रिप्लेस करेंगी साउथ की ये एक्ट्रेस? कौन होगी 4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म की नई हीरोइन?

Deepika Padukone Replacement: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD 2 फिल्म के साथ अब काम नहीं कर रही हैं. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की यह एक्ट्रेस दीपिका की खाली जगह को भर सकती है.

विज्ञापन
Deepika Padukone Replacement sai pallavi

Prabhas Kalki 2 Deepika Replacement Actress: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण की फिल्म Kalki 2898 AD 2 में रोल को लेकर बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. फ्लेक्सिबल शिफ्ट को लेकर छिड़े विवाद पर दीपिका फिल्म से बाहर हैं. लेकिन इस खाली जगह को भरने के लिए साउथ की एक्ट्रेस का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे टेलीविजन पसंद है लेकिन…’, The 50 फेम करण पटेल ने TV से क्यों लिया था ब्रेक? एक्टर ने बताई वजह

किस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रीप्लेस?

प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD 2 की शूटिंग फरवरी से शुरू होने वाली है. दीपिका की जगह को रिप्लेस करने के लिए साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम आगे आया है. कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की जगह अब Kalki 2898 AD 2 में साई पल्लवी नजर आ सकती हैं. हालांकि, इस तथ्य का कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट अभी तक जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

दीपिका का Kalki से बाहर होने का कारण

‘कल्कि 2898 AD’ ने 2024 में धूम मचाई थी. इसमें दीपिका ने सुम-80 का रोल किया था. एक्ट्रेस के रोल का काफी पसंद किया गया. लेकिन अब प्रोडक्शन हाउस व्यजयंती मूवीज ने आधिकारिक तौर पर बताया कि दीपिका सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. इसकी वजह बताई गई कि दोनों पक्षों में कमिटमेंट और डेट्स को लेकर समझ नहीं बनी. दीपिका ने फिल्म छोड़ दी, जिससे फैंस हैरान हैं. तभी से उस खाली जगह को भरने के लिए साउथ की सुपरस्टार साई पल्लवी को चुने जाने का दावा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने खुद को पूरा खराब…’ इस बीमारी से जूझ रहे Zakir Khan, करियर से ब्रेक लेने पर बताई ये खास वजह

विज्ञापन

साई पल्लवी की फिल्में

बता दें कि साई पल्लवी जल्द ही मेगाप्रोजेक्ट Ramayan Movies में रणवीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं. इसमें उनका रोल मां सीता का है. इसके अलावा आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ में भी साई पल्लवी, जुनैद खान के साथ नजर आने वाली हैं.

बजट और फिल्म की खासियत

कल्कि 2 का बजट बहुत बड़ा है. पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल में और ज्यादा एक्शन, VFX और स्टोरी होगी. प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे हैं. अगर साई पल्लवी आती हैं, तो यह फ्रेश जोड़ी बन सकती है. अब देखने वाली बात ये होगा कि क्या फैंस को प्रभास और साई पल्लवी का कॉम्बिनेशन पसंद आएगा या नहीं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसे देख ‘महाराजा’-‘दृश्यम’ भी जाएंगे भूल! बेटी के लिए पति को उतारा मौत के घाट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola