Kajol Spotted Video: नेटिजेंस को नहीं भाया काजोल का लेटेस्ट लुक, कर रहे बुरी तरह ट्रोल

kajol
विज्ञापन

मुंबई: सेलेब्स का एयरपोर्ट पर स्पॉट होना कोई नई बात नहीं है। काम के सिलसिले में सितारों का शहर में आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को भी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होंने पैपराजी से कुछ चिट-चैट की। काजोल का ये स्पॉटेड वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

अभी पढ़ें – Anveshi Jain: पिंक शॉर्ट ड्रेस में अन्वेषी जैन ने ढाया कहर, फैंस के उड़े होश

विज्ञापन

पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक्ट्रेस का स्पॉटेड वीडियो (Kajol Spotted Video) जारी किया है, जिसमें उन्हें कुछ ज्यादा ही तेज चलते हुए देखा जा सकता है। वहीं पैप्स भी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए उलटे पर चलते हैं और काजोल की स्पीड को मैच करने की कोशिश करते नजर आते हैं। इस दौरान काजोल के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे।

एयरपोर्ट लुक के लिए काजोल ने ब्लैक मैक्सी ड्रेस चुना जिसपर फंकी पैचवर्क बना हुआ है। आउटफिट को उन्होंने लेदर की जैकेट के साथ पेयर किया और सनग्लासेज पहनकर अपना लुक पूरा किया। टर्मिनल से बाहर निकलते समय काजोल अपने गार्ड्स से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पैप्स को देखते ही वो अपनी स्पीड बढ़ा लेती हैं और पैप्स से कहती हैं, “चलो दिखाओ कितना फिट हो तुम लोग”।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Kajol Viral Video) हो रहा है। नेटिजेंस की ओर से इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “इतने तेज खा जा रहे हो आप?” जबकि कुछ लोगों ने काजोल के आउटफिट पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह से इंस्पायर्ड बताया है। जबकि एक अन्य ने लिखा, “इस गर्मी में लेदर जैकेट”

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल अगली बार अपकमिंग वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ- प्यार’, ‘कानून’, ‘धोखा’ में नजर आएंगी। उन्होंने गुरुवार को इस प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसके जरिए वो वेब सीरीज की शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ