हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kajol के चाचा Rono Mukherjee का निधन,अंतिम संस्कार में पहुंचे फिल्म जगत की कई हस्तियां

फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर और काजोल-रानी मुखर्जी के चाचा रोनो मुखर्जी का बुधवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में अयान मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर और काजोल-रानी मुखर्जी के चाचा रोनो मुखर्जी का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में दुख फैल गया। रोनो मुखर्जी एक मशहूर फिल्मी परिवार से थे और काफी समय से फिल्मों से जुड़े हुए थे। वे काजोल, रानी मुखर्जी और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के चाचा थे।

अंतिम विदाई देने पहुंचे भतीजा अयान और भतीजी तनीषा

बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके परिवार के साथ-साथ कई कलाकार भी वहां मौजूद थे। उनके भतीजे अयान मुखर्जी, जो ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्में बना चुके हैं, और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों ही काफी भावुक दिखे और चाचा को विदाई दी।

यह परिवार के लिए कुछ ही महीनों में दूसरी बड़ी दुखद खबर है। इसी साल 14 मार्च को होली के दिन अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का भी निधन हुआ था। परिवार अभी उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब रोनो मुखर्जी भी इस दुनिया से चले गए।

विज्ञापन

रोनो मुखर्जी के काम

रोनो मुखर्जी ने अपने करियर में  ‘हवाएं’ और ‘तू ही मेरी जिंदगी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। रोनो मुखर्जी फिल्म ‘तू ही मेरी जिंदगी’ के कंपोजर भी थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई थी। वे अपने शांत स्वभाव और क्रिएटिव सोच के लिए जाने जाते थे।

ये भी पढ़ें- Emraan Hashmi को हुआ डेंगू, एक्टर की हालत के कारण बीच में रुकी शूटिंग?

विज्ञापन

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola