Jolly LLB 3 Teaser Release: कोर्टरूम में भिड़े अक्षय कुमार और अरशद वारसी, कानपुर VS मेरठ में कौन भारी?

Jolly LLB 3 Teaser Out: कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर सामने आ गया है। इस बार कोर्ट में लड़ाई जॉली और जॉली में होगी। दोनों में से कौन केस जीतेगा? ये जानना मजेदार होगा।

Jolly LLB 3 Teaser

अब कोर्ट में होगा जॉली VS जॉली। (Photo Credit- YouTube)

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Teaser Out: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर रिलीज हो गया है। आज सुबह-सुबह अक्षय कुमार और अरशद वारसी के फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज मिला है। 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर वीडियो को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि इस बार कोर्टरूम में कितने कलेश होंगे, जब जॉली और जॉली के बीच क्लैश होगा। हर बार जब कोर्ट में एक जॉली होता है तो खूब हंगामा होता है, लेकीन इस बार एक नहीं दो-दो जॉली होंगे। यानी ऑडियंस और जज के लिए डोज डबल हो गया है।

‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर रिलीज

इस बार कोर्टरूम में जॉली VS जॉली देखने को मिलेगा। एक जॉली (अरशद वारसी) मेरठ से है और दूसरा जॉली (अक्षय कुमार) कानपुर से है। अब तक आपने इन दोनों को अलग-अलग कोर्ट में अपने-अपने तरीके से लड़ते हुए देखा था। हालांकि, फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ आ गए हैं। साथ भी क्या? ये दोनों आमने-सामने आ गए हैं। ऐसे में कोर्ट के जज (सौरभ शुक्ला) इन दोनों को साथ में कैसे बर्दाश्त करेंगे, वो देखने लायक होगा।

विज्ञापन

जगदीश त्यागी पर भारी दिखे जगदीश्वर मिश्रा

जगदीश त्यागी यानी अरशद वारसी का गुस्सा पहले से कम हुआ या नहीं? इसकी झलक भी टीजर में देखने को मिली है। कहने को तो वो अब शादीशुदा और बाल-बच्चों वाले हैं, लेकिन टेम्पर उनका अभी भी हाई है। वहीं, जगदीश त्यागी इस बार जगदीश्वर मिश्रा पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कोर्ट में ये दोनों आपस में लड़ते हुए जज को भी नहीं बख्शते। इस दौरान इनके डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। जज भी इन दोनों के सामने बेबस नजर आने वाले हैं।

कोर्ट के बाहर चले लात-मुक्के

वहीं, कोर्ट के अंदर तो जॉली और जॉली का क्लैश होगा ही, लेकिन कोर्ट के बाहर भी दोनों एक-दूसरे पर लात-मुक्के चलाते हुए नजर आएंगे। एक जॉली तो कोर्ट में संभलता नहीं है, अब दो-दो जॉली को देखकर जज की सांसे फूलने वाली हैं। वहीं, इस टीजर की हाईलाइट है सौरभ शुक्ला का डायलॉग- ‘जांघिया बदलने से दस्त नहीं रुक जाते।’ इस मजेदार टीजर को देखने के बाद फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ