Salman Khan

सलमान खान भांजी के लिए हुए प्रोटेक्टिव, मीडिया को दबंग खान ने दी चेतावनी

Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी भांजी को मीडिया से प्रोटेक्ट कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। भाईजान ने पैपराजी को वार्निंग भी दे डाली है।

Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में भाईजान अपनी भांजी के साथ एक इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान उनके चेहरे पर गुस्सा और आंखों में रोब दिखाई दिया। इतना ही नहीं भांजी के लिए सलमान खान ने दबंग अंदाज में पैपराजी को भी धमका दिया। सलमान खान मीडिया को इस दौरान भांजी से 10 कदम दूर रहने की चेतावनी भी देते हुए नजर आए हैं। दरअसल, आयत डरी हुई नजर आईं, वो पूरा वक्त अपने मामा का हाथ थामे रहीं। ऐसे में दबंग खान भी भांजी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हो गए।

विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर सलमान खान के प्रोटेक्टिव नेचर और भांजी के लिए प्यार की चर्चा हो रही है। वो अपनी भांजी के लिए बॉडीगार्ड बने हुए दिखाई दिए हैं। कभी सलमान भांजी का हाथ थामे, तो कभी उसे गोद में उठाते दिखे। अब उन्हें लोग पूकी मामा तक कह रहे हैं। सलमान खान का क्यूट साइड देख फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। वो शुरू से ही अपने परिवार पर जान छिड़कते हुए नजर आते हैं। सलमान खान की जान उनके भांजे-भांजी और भतीजों में बस्ती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ