---विज्ञापन---

Saif Ali Khan ने अब किसके लिए खतरे में डाली जान? Jewel Thief के लिए हो रहा सारा ड्रामा!

Jewel Thief Teaser: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की अपकमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।

---विज्ञापन---

Jewel Thief Teaser: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच अब मेकर्स ने इस अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। एक मिनट सात सेकंड के इस टीजर वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया। इस फिल्म के टीजर में सैफ कमाल के एक्शन के मोड़ में हैं। आइए जानते हैं कि टीजर कैसा है और इसको लेकर पब्लिक की क्या राय है?

कैसा है Jewel Thief का टीजर? 

सैफ और जयदीप की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ के टीजर की बात करें तो इस फिल्म में टीजर में एक अलग ही कहानी नजर आ रही है, जो लोगों में आते ही अपनी छाप छोड़ गई। फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए फैंस बेकरार नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर की बात करें तो इसके शुरू में ही देखने को मिलता है कि समुंद्र में एक बड़ा जहाज नजर आ रहा है।

---विज्ञापन---

‘रेड सन’ पर होगा बवाल

इसके बाद बैकग्राउंड में आवाज आ रही है कि ऐसा क्या है, जो वो इतना बड़ा रिस्क लेने को तैयार हो गया। इसके जवाब में कहा जाता है ‘रेड सन’ और ये कोई और नहीं बल्कि ‘पाताल लोक 2’ के हाथीराम चौधरी यानी जयदीप अहलावत कहते हैं। रेड सन… कुछ और नहीं बल्कि एक हीरा है, जिसकी कीमत है 500 करोड़ रुपये।

यूजर्स ने की तारीफ

वहीं, अगर इस टीजर पर लोगों के रिएक्शन की बात करें, तो हर कोई इसका सरहाना ही कर रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि जयदीप सर और सैफ अली खान ने आग लगा दी। दूसरे यूजर ने कहा कि मजा आ गया। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये किसी चोरी की घटना से इंस्पायर लग रही है। एक और यूजर ने कहा कि सैफ अली खान फिर से अपने रोल में हैं। एक अन्य ने कहा कि क्या कमाल का टीजर है। इस तरह के रिएक्शन लोगों ने इस वीडियो पर दिए हैं।

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

बता दें कि सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म को जल्दी ही ओटीटी पर देखा जा सकेगा। अब इसके लिए फैंस को और कितना वेट करना होगा? ये तो मेकर्स के ऊपर है।

यह भी पढ़ें- Jewel Thief Teaser Launch: हमले के बाद पहली बार नजर आए Saif Ali Khan, वीडियो में देखें छोटे नवाब की हालत

---विज्ञापन---

First published on: Feb 03, 2025 05:19 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola