Jennifer Lopez-Ben Affleck Divorce: हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। यहां तक कि पिछले काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं। अपने रिश्ते के टूटने की वजह जेनिफर और बेन एक-दूसरे को बता रहे हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कपल के करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि दोनों के बीच भले ही तलाक की नौबत आ गई हो लेकिन बेन के मन में अभी भी जेनिफर को लेकर दया भावना बची हुई है। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी तो आप गलत हो सकते हैं क्योंकि बेन एफ्लेक के मन में जेनिफर लोपेज को लेकर दया उमड़ रही है। यही वजह है कि उन्होंने एक्ट्रेस को उनका आखिरी कदम उठाने के लिए अनुमति दे दी है।
तलाक की बात पहले से जानते थे बेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के करीबी दोस्त ने दावा किया है कि बेन अपनी अलग हो चुकी पत्नी के लिए दया की भावना प्रदर्शित करते हुए आखिरी कदम उठाने की अनुमति दे चुके हैं। उन्हें पहले से पता था कि एक्ट्रेस उनसे तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालने जा रही हैं। उनके लिए ये बिल्कुल शॉकिंग नहीं था। उन्होंने जेनिफर को एक बार भी रोकने की कोशिश नहीं की। करीबी ने कहा कि ‘जेनिफर को इस बात की चिंता थी कि तलाक उनके करियर को कैसे प्रभावित करेगा और उनके फैंस क्या सोचेंगे? प्रेस इस पर क्या लिखेगा?’
यह भी पढ़ें: Jennifer Lopez और Ben Affleck का रिश्ता क्यों टूटा? क्या ये है तलाक की असली वजह
इस वजह से लिया अलग होने का फैसला
बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी। दोनों के बीच अनबन को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये कपल शादी के कुछ दिन बाद से एक-दूसरे के साथ खुश नहीं था। दावा किया गया कि जेनिफर अपने पति बेन पर कंट्रोल रखना चाहती थीं। उनसे सबसे बड़ी गलती ये हुई कि उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेटेस्ट लव स्टोरी नेवर टोल्ड’ में बेन के पर्सनल लव लेटर को शेयर कर दिया। इन लेटर्स को बेन ने 20 साल तक सीक्रेट रखा था।
दोनों के रिश्ते में नहीं बची थी अंडरस्टैंडिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन एफ्लेक अपनी चीजों को पर्सनल रखने में विश्वास रखते हैं। वहीं जेनिफर लोपेज ने अपने रिश्ते के निजी पहलुओं को सार्वजनिक करने पर जोर दिया। यही सब अनबन दोनों के रिश्ते में दरार की वजह बन गई। यह भी कहा गया है कि दोनों के रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग नहीं थी। इधर अलग होने के बाद बेन एफ्लेक के दोस्तों को शक है कि एक्टर फिर से शराब पीने लगे हैं। दरअसल, वो नशे की लत से जूझते आए हैं। गौरतलब है कि जेनिफर और बेन के तलाक से उनके फैंस का दिल भी टूट गया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines