Jannat Zubair Rahmani, Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं। किंग खान भी अपने फैंस और चाहने वालों पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हालांकि, अब टीवी की एक एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर पछाड़ दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे? और ऐसा करने वाला कौन है? तो आइए जानते हैं…
जन्नत जुबैर ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर हैं। जी हां, जन्नत जुबैर ने किंग खान यानी शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर पछाड़ दिया है। जन्नत जुबैर को इंस्टाग्राम पर 49.7M लोग फॉलो करते हैं और शाहरुख खान को 47.7M लोग फॉलो करते हैं। जन्नत के इंस्टाग्राम पर ज्यादा फैंस हैं और इस हिसाब से उन्होंने किंग खान को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया है।
Jannat Zubair Rahmani
टीवी पर भी पॉपुलर हैं एक्ट्रेस
ना सिर्फ शाहरुख खान बल्कि जन्नत जुबैर ने कई बॉलीवुड सेलेब्स को पीछे छोड़ा है। जन्नत की फैन फॉलोइंग से साफ है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं और उनकी पोस्ट पर लोगों का खूब प्यार भी बरसता है। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर फेमस होने के अलावा टीवी पर भी खूब पॉपुलर हैं। जी हां, उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है।
Shah Rukh Khan
फिल्म ‘हिचकी’ में किया था काम
इसके अलावा जन्नत जुबैर ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘हिचकी’ में भी अपना जलवा दिखाया था। इतना ही नहीं बल्कि जन्नत के पास करोड़ों की नेटवर्थ भी है। जी हां, जागरण की रिपोर्ट की मानें तो जन्नत की नेटवर्थ 25 करोड़ है। इतना ही नहीं बल्कि अगर कोई-मोई की एक रिपोर्ट की मानें, तो ‘लाफ्टर शेफ’ के एक एपिसोड के लिए भी जन्नत ने एक लाख रुपये लिए थे।
फैशन और स्टाइल बेहद कमाल का
जन्नत का फैशन और स्टाइल हमेशा ही उन्हें सुर्खियों में रखता है। जन्नत सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी जन्नत के फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि जन्नत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को कहां-कहां लगी चोट? डिस्चार्ज होते ही वीडियो में मिले सबूत
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines