हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Thalapathy Vijay ने क्यों बदला अपनी आखिरी फिल्म का नाम? जानें क्या रखा नाम?

Jana Nayagan Thalapathy Vijay Movie: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘थलपति 69’ का नाम बदल दिया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर लुक भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay. File Photo

Jana Nayagan Thalapathy Vijay Movie: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय पहले ही फिल्मों से सन्यास अनाउंस कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया था। इसी के साथ विजय ने अपनी आखिरी फिल्म भी अनाउंस की थी। अब उनकी फिल्म ‘थलपति 69’ का ऑफिशियल नाम सामने आ गया है। थलापति विजय की फिल्म का नाम ‘जननायगन’ रखा गया है। मेकर्स ने नाम की घोषणा बीते दिन 26 जनवरी के मौके पर की। इसी के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी फैंस के साथ शेयर किया। अब सवाल ये उठता है कि सुपरस्टार ने अपनी आखिरी फिल्म का नाम क्यों बदला?

मेकर्स ने क्यों बदला नाम?

दरअसल, थलापति विजय की फिल्म की शूटिंग बिना किसी टाइटल के शुरू कर दी गई थी। उस वक्त अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म का नाम ‘नालैया थीरपु’ रखा जाएगा। अब मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘जननायगन’ रख दिया है। ऐसा करने के पीछे क्या वजह रही है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि फिल्म राजनीतिक विषय पर आधारित है इसलिए टाइटल भी उससे मैच करते हुए रखा गया है।

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

जाहिर है कि जननायक का मतलब ‘जनहित के लिए काम करने वाला नेता’ होता है। उसी से मिलता-जुलता नाम ‘जननायगन’ रखा गया है। थलापति विजय की ये फिल्म तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियमणि, गौतम मेनन और नरेन जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर एक से ज्यादा लोगों ने किया था हमला? पुलिस ने जताया शक

फिल्म का पहला लुक पोस्टर आउट

थलापति विजय की ‘जननायगन’ को एच. विनोथ डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का पहला लुक पोस्टर भी काफी अलग ढंग से तैयार किया गया है। उनका सेल्फी लुक आपको काफी हद तक ‘लियो’ और ‘गोट’ की याद दिलाएगा। विजय की ये दोनों फिल्में पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। उधर, फिल्म का टाइटल अनाउंस होने के बाद फैंस भी थलापति विजय की फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola