हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jana Nayagan Advance Booking: रिलीज से पहले ही थलपति विजय की 'जन नायकन' ने कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का महीनों से इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली ये आज सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की थिएटर रिलीज का हर किसी को इंतजार है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट जनवरी से अटकी हुई है. अब फाइनली ये फिल्म थिएटर्स में आज रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. थलपति विजय की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की बंपर कमाई कर ली है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ 28.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं पूरे भारत में फिल्म ने 22.26 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के अब तक 1005756 टिकट्स बिक चुके हैं. हिंदी में टिकट्स बिकने का आंकड़ा 7592, तमिल में 976134 और तेलुगु में 22030 है. फिल्म के अब तक 11978 शोज बुक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: 200 करोड़ से कुछ ही कदम दूर ‘धमाल 4’, 13वें दिन गिरी कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

कहां कितनी की कमाई?

वहीं एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और दिल्ली में हुई है. आंध्र प्रदेश में 50.4 लाख, गुजरात में 20.45 लाख, महाराष्ट्र में 95.56 लाख, तमिलनाडु में 13.88 करोड़, तेलंगाना में 88.4 लाख और दिल्ली में 31.33 लाख की कमाई हुई है. इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि पहले दिन थलपति विजय की ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली है.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर The Odyssey, छठवें दिन की कमाई का क्या हाल? जानें कलेक्शन

विज्ञापन

थलपति विजय की आखिरी फिल्म

बता दें थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को पहले जनवरी में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज को हरी झंडी नहीं मिल सकी. इसके बाद मेकर्स ने कोर्ट में जाकर सेंसर बोर्ड के खिलाफ केस कर दिया, जिसके बाद फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई. वहीं मामला सुलझने के बाद सेंसर बोर्ड ने फाइनली फिल्म को हरी झंडी दी और अब ये फिल्म आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं ये फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्म है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola