हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/कितनी है Jaideep Ahlawat की नेटवर्थ? हरियाणा का जाट कैसे बना 'द फैमिली मैन' स्टार?
एंटरटेनमेंट
कितनी है Jaideep Ahlawat की नेटवर्थ? हरियाणा का जाट कैसे बना ‘द फैमिली मैन’ स्टार?
Jaideep Ahlawat Networth: जयदीप अहलावत आज इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं. एक्टर करोड़ों लोगों के दिलों पर अपनी एक्टिंग से राज करते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर छाए रहते हैं. साथ ही एक्टर करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर की नेटवर्थ कितनी है?
Jaideep Ahlawat Networth: बॉलीवुड स्टार जयदीप अहलावत अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर किसी भी रोल में आसानी से ढल जाते हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर देते हैं. फिल्मी दुनिया के साथ-साथ एक्टर ओटीटी की दुनिया के भी सुपरस्टार बन गए हैं. 'पाताल लोक' में 'हाथीराम चौधरी' बनकर आज वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. वहीं पिछले साल आई 'द फैमिली मैन 3' में भी एक्टर ने 'रुक्मा' का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी. 8 फरवरी को एक्टर अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि एक्टर कितने अमीर हैं?
हरियाणा से मुंबई तक का सफर
'खट्टा मीठा', 'कमांडो', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'राजी' जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाला ये सितारा आज इंडस्ट्री का जाना-माना सितारा बन चुका है. हरियाणा के रहने वाले जयदीप अहलावत का जन्म जाट परिवार में हुआ. फिल्मों में आने से पहले एक्टर अपने गांव में खेतों में काम करते थे. वहीं इसके बाद जब जयदीप अहलावत कॉलेज में पहुंचे तो उनका इंटरेस्ट एक्टिंग में बढ़ गया और इसके बाद उन्होंने पुणे में FTII में एडमिशन लिया और एक्टिंग कोर्स किया. इसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया और कई बार ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करने के बाद उन्हें 'नरमीन' और 'आक्रोश' मूवी में छोटी भूमिका मिली.
जयदीप अहलावत ने सभी तरीके के रोल्स निभाए और अपनी जगह बॉलीवुड में बना ली. साल 2012 में आई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' मूवी में एक्टर ने शाहिद खान का रोल निभाया था और इस फिल्म ने जयदीप अहलावत की इमेज बना दी. इसके बाद वो 'कमांडो', 'गब्बर इज बैक', 'रईस', 'राजी', 'बागी 3', 'लस्ट स्टोरीज', 'महाराज', 'ज्वेल थीफ' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड स्टार बन गए.
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जयदीप अहलावत 28 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित पूर्णा अपार्टमेंट्स में एक्टर का 10 करोड़ का आलीशान घर है. एक्टर ने 'पाताल लोक सीजन 2' के लिए 20 करोड़ की फीस ली थी. जिससे उनकी नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई. वहीं जयदीप अहलावत महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास 1.32 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी गाड़ी है.
Jaideep Ahlawat Networth: बॉलीवुड स्टार जयदीप अहलावत अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर किसी भी रोल में आसानी से ढल जाते हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर देते हैं. फिल्मी दुनिया के साथ-साथ एक्टर ओटीटी की दुनिया के भी सुपरस्टार बन गए हैं. ‘पाताल लोक’ में ‘हाथीराम चौधरी’ बनकर आज वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. वहीं पिछले साल आई ‘द फैमिली मैन 3’ में भी एक्टर ने ‘रुक्मा’ का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी. 8 फरवरी को एक्टर अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि एक्टर कितने अमीर हैं?
हरियाणा से मुंबई तक का सफर
‘खट्टा मीठा’, ‘कमांडो’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘राजी’ जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाला ये सितारा आज इंडस्ट्री का जाना-माना सितारा बन चुका है. हरियाणा के रहने वाले जयदीप अहलावत का जन्म जाट परिवार में हुआ. फिल्मों में आने से पहले एक्टर अपने गांव में खेतों में काम करते थे. वहीं इसके बाद जब जयदीप अहलावत कॉलेज में पहुंचे तो उनका इंटरेस्ट एक्टिंग में बढ़ गया और इसके बाद उन्होंने पुणे में FTII में एडमिशन लिया और एक्टिंग कोर्स किया. इसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया और कई बार ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करने के बाद उन्हें ‘नरमीन’ और ‘आक्रोश’ मूवी में छोटी भूमिका मिली.
जयदीप अहलावत ने सभी तरीके के रोल्स निभाए और अपनी जगह बॉलीवुड में बना ली. साल 2012 में आई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मूवी में एक्टर ने शाहिद खान का रोल निभाया था और इस फिल्म ने जयदीप अहलावत की इमेज बना दी. इसके बाद वो ‘कमांडो’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘रईस’, ‘राजी’, ‘बागी 3’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘महाराज’, ‘ज्वेल थीफ’ और ‘इक्कीस’ जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड स्टार बन गए.
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जयदीप अहलावत 28 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित पूर्णा अपार्टमेंट्स में एक्टर का 10 करोड़ का आलीशान घर है. एक्टर ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए 20 करोड़ की फीस ली थी. जिससे उनकी नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई. वहीं जयदीप अहलावत महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास 1.32 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी गाड़ी है.