सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज ही रिलीज हुई है और फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सनी देओल एक बार फिर स्क्रीन पर छा गए हैं। उनकी फिल्म को लोग ‘गदर’ से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म कितनी बड़ी हिट जा सकती है आप उसका अंदाजा लगा सकते हैं। फिल्म को जनता ने मास एंटरटेनर बताया है। एक्शन, ड्रामा, डांस के साथ फिल्म में ‘बिग बॉस’ की एक पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट भी हैं, जिनके बारे में अब तक शायद आपको नहीं पता होगा।
आयशा खान भी हैं ‘जाट’ का हिस्सा
अब सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है। बता दें, ये सरप्राइज एंट्री किसी और की नहीं बल्कि आयशा खान की है। आयशा खान को आपने बिग बॉस के अलावा कई और शोज में और म्यूजिक वीडियो में देखा होगा। इन दिनों वो अपने शो ‘दिल को रफू कर लें’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वहीं, अब खुलासा हुआ है कि आयशा खान सनी देओल के साथ फिल्म ‘जाट’ का हिस्सा बनी हैं।
पुलिस वाली का निभाया किरदार
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खुद फैंस को ये बताया है। आयशा खान ने शूटिंग के दौरान की ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। किसी में वो सनी देओल के साथ पोज दे रही हैं तो किसी में मेकअप करवाती हुई नजर आ रही हैं। उनका फिल्म में रफ एंड टफ लुक दिखाया गया है। वो पुलिस वाली के किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनकी यूनिफॉर्म पर आयशा खान ही लिखा हुआ है। उन्होंने अपने जख्मी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: इन 5 स्टार्स किड्स के डेब्यू का फैंस को है इंतजार, कपूर और खान परिवार के वारिस भी लिस्ट में शामिल
आयशा खान ने सनी देओल के साथ शेयर किया पोस्ट
चेहरे पर चोटों के निशान और हाथ में छाले देखकर लग रहा है कि फिल्म में आयशा खान का रोल कुछ तो धमाकेदार होगा। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पाव किलो का हाथ, ढाई किलो के हाथ के साथ। ‘जाट’ का हिस्सा बनकर खुश हूं।’ अब फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। ये उनके लिए एक बड़ी कामयाबी है। सोशल मीडिया से बॉलीवुड तक का सफर तय करना आयशा खान की ग्रोथ दिखा रहा है।
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 hr agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
2 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
3 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
5 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
7 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
8 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines