---विज्ञापन---

इन 5 स्टार्स किड्स के डेब्यू का फैंस को है इंतजार, कपूर और खान परिवार के वारिस भी लिस्ट में शामिल

इन 5 बॉलीवुड एक्टर्स के बच्चे कब डेब्यू करेंगे? फैंस इसी इंतजार में बैठे हैं। इन स्टार किड्स के डेब्यू को लेकर आए दिन सवाल उठते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के हाल ही में धड़ाधड़ डेब्यू हुए हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना हों, या फिर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर या फिर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, सभी का ऑडियंस ने बेसब्री से इंतजार किया था। वहीं, कई और ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी बॉलीवुड एंट्री की फैंस पलकें बिछाकर राह तक रहे हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 स्टार्स किड्स का नाम जिनकी बॉलीवुड एंट्री मोस्ट अवेटेड हैं।

---विज्ञापन---

शनाया कपूर

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया अपनी हॉटनेस के लिए मशहूर हैं। उनके डेब्यू का इंतजार फैंस को कई सालों से है। उनके बॉलीवुड में कदम रखने की खबर काफी सालों से आ रही है। खुशी कपूर भी अब तो बॉलीवुड का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन शनाया का प्रोजेक्ट आजतक रिलीज नहीं हुआ है। आपको बता दें, शनाया फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ विक्रांत मेस्सी होंगे। इसके अलावा आदर्श गौरव के साथ उनकी फिल्म ‘तू या मैं’ की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है।

---विज्ञापन---

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन The Bads Of Bollywood से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। उनका ये शो नेटफ्लिक्स पर जल्द ही स्ट्र्रीम किया जाएगा। इसकी धमाकेदार अनाउंसमेंट हो चुकी है। भले ही इसमें आर्यन खान नहीं करेंगे लेकिन बतौर डायरेक्टर वो बॉलीवुड में अपने कदम जमाएंगे। उनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

निसा देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी आज कल खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा सुनने को मिली। काजोल ने खुद रिवील किया है कि फिलहाल निसा का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। वो 22 साल की होने वाली हैं और उनका बॉलीवुड ज्वाइन करने का प्लान नहीं है। ये सुनकर कुछ फैंस जरूर निराश हुए होंगे।

---विज्ञापन---

यशवर्धन आहूजा

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ‘हीरो नंबर 1’ का बेटा हीरो बन पाएगा या नहीं? ये सभी जानना चाहते हैं। यशवर्धन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और उन्हें देखकर फैंस यही डिमांड करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द बॉलीवुड फिल्में कर लेनी चाहिए। उनकी डांसिंग स्किल्स के तो सभी फैन हैं।

यह भी पढ़ें: Jaat निकली ‘गदर’ की भी बाप, जानें फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?

---विज्ञापन---

नाओमिका सरन

राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन इन दिनों अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में जब वो नजर आईं तो सभी की नजरें उन्हीं पर ठहर गईं। अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्द बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगा रहे हैं।

First published on: Apr 10, 2025 06:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola