Sarah Sarosh Rape Threats: कोलकाता रेप और मर्डर ने इस वक्त पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देश में इस वक्त इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इसी बीच एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर इस घटना पर एक वीडियो बनाकर विवादों में आ गई हैं। जी हां मशहूर इन्फ्लुएंसर सारा सरोश ने एक वीडियो बनाया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हद तो तब हो गई जब सारा को कुछ यूजर्स की तरफ से रेप की धमकियां भी मिलने लगीं। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।
सारा को मिल रहीं रेप की धमकियां
दरअसल सारा सरोश ने कोलकाता रेप और मर्डर केस पर फनी अंदाज में एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इन्फ्लुएंसर ने एक गेट-रेडी-विद-मी वीडियो बनाया था, जिसके बैकग्राउंड में वो इस घिनौनी घटना पर बात करती दिखी थीं। पूरे देश में जैसे ही इस घटना का विरोध होना शुरू हुआ वैसै ही सारा के वीडियो पर भी विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद सारा ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया था। लेकिन यूजर्स कहां चुप बैठने वाले थे। सारा के वीडियो को हटाने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं, अब उन्हें रेप की धमकियां मिल रही हैं।
सारा ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
इन्फ्लुएंसर सारा सरोश ने अपने वीडियो शेयर करने के कुछ दिनों बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी से माफी मांग ली है। विवादित वीडियो को डिलीट करने के बाद सारा ने आज जाकर उसके लिए सॉरी कहा है। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें उस वीडियो के बाद रेप की धमकियां मिल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो पर शर्मिदंगी जाहिर की है। सारा ने अपने नए पोस्ट में साफ तौर पर कहा है कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई और इसके लिए वो बहुत शर्मिंदा भी हैं।
सारा को हुआ गलती का अहसास
सारा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ”काफी सारे लोगों ने तो ये भी कहा कि मेरे साथ क्रुरतापूर्वक रेप किया जाना चाहिए, ताकि मैं जो भी कर रही हूं, उसकी गंभीरता को समझ सकूं।’ उन्होंने लिखा कि मैं समझती हूं कि मैं एक इन्फ्लुएंसर हूं इसलिए मेरे द्वारा कही हुई बातें बहुत महत्व रखती हैं। इसलिए मैंने जैसे ही उस वीडियो को शेयर किया उसके 5 मिनट बाद ही मैंने हटा दिया क्योंकि 7 में से 5 कमेंट्स ऐसे थे जिन्होंने मेरे वीडियो पर ऐतराज जताया था।”
गौरतलब है कि कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर जैसी दरिंदगी पर मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाने पर इन्फ्लुएंसर सारा सरोश को अपनी गलती का अहसास है और उन्होंने अपनी पोस्ट में उसका जिक्र भी किया है, सारा ने बयान में लिखा, ‘मैं जानती हूं कि मैं 100 से ज्यादा सफाई दे सकती हूं, मगर फिर भी आप ये नहीं समझ पाएंगे कि मैं क्या कहना चाह रही हूं। मैं समझती हूं कि आप गुस्सा हैं। मैं खुद भी नाराज हूं, काफी सारे लोग मुझे शर्मिंदा होने के लिए कह रहे हैं और मेरा भरोसा कीजिए मैं वहीं कर रही हूं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में नहीं दिखेंगी बॉलीवुड की ये 6 हसीनाएं, एक ने तो बता दिया फेक न्यूज
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
32 mins ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
1 hr agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
11 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
13 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
13 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
14 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines