Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या बनेगी ‘जब वी मेट 2’ और ‘तमाशा 2’? इमतियाज अली ने तोड़ी चुप्पी; बताया आगे का प्लान

Imtiaz Ali: बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाल ही में 'जब वी मेट' और 'तमाशा' के सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी है. फाइनली डायरेक्टर ने अपनी राय बता दी है कि क्या वो इन फिल्मों के सीक्वल को बनाएंगे या नहीं. चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 11, 2026 14:54
imtiaz ali on tamasha jab we met sequel
इम्तियाज अली ने फिल्मों के सीक्वल पर की बात

Imtiaz Ali: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपनी फेमस मूवीज ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ के सीक्वल पर बात की है. ये दोनों फिल्में ऑडियंस को काफी पसंद आई थी. वहीं ये ही वजह है कि इन दोनों फिल्मों के सीक्वल का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. अब इम्तियाज अली ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि क्या वो ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ का सीक्वल बनाएंगे या नहीं? सोशल मीडिया पर भी डायरेक्टर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं इम्तियाज अली ने क्या कुछ कहा?

सीक्वल के बारे में की बात

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की ‘तमाशा’ और करीना कपूर-शाहिद कपूर की ‘जब वी मेट’ ऑडियंस की फेवरेट फिल्मों में शामिल हैं. इन दोनों फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और खुद से रिलेट भी किया था. वहीं इम्तियाज अली ने हाल ही में ‘द राइट एंगल’ प्रोग्राम में हिस्सा लिया और यहां उन्होंने इन दोनों फिल्मों के सीक्वल की चर्चाओं में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अभी इन दोनों फिल्मों के सीक्वल बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान खान और कादर खान के बाद सुनील ग्रोवर बने रोहित शर्मा, क्या आपने देखा कॉमेडियन का नया लुक?

क्या बोले इम्तियाज अली?

इम्तियाज अली ने कहा, ‘मुझे अक्सर लोग पूछते हैं ‘तमाशा’ और ‘जब वी मेट’ के सीक्वल के बारे में पूछते हैं, तो मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि मैंने ‘लव आज कल 2′ भी तो बनाई थी वो तो इन लोगों को पसंद नहीं आई थी.’ डायरेक्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई फिल्म बनाने की बात मेरे दिल में आ जाती है तो मैं उसे जरूर बनाता हूं लेकिन मैं इन फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाऊंगा, खासकर ‘जब वी मेट’ का सीक्वल तो बिल्कुल भी नहीं बनाऊंगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:

अपकमिंग फिल्म कब होगी रिलीज?

डायरेक्टर ने आगे कहा कि कुछ चीजों को वैसे ही छोड़ देना बेहतर होता है. मैं पैसे कमाने की योजना के हिसाब से फिल्में नहीं बनाता. मेरा मानना है कि फिल्में ऐसी होनी चाहिए जिनकी कहानी से लोग दुनिया के सच को जाने और रिलेट करें. बता दें डायरेक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Apr 11, 2026 02:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.