Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

BO Collection: Ikkis ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘धुरंधर’ की 35वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार

Ikkis Vs Dhurandhar Box Office Collection: 'इक्कीस' और 'धुरंधर' दोनों सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. 'धुरंधर' तो धमाकेदार कलेक्शन के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं 'इक्कीस' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Jan 9, 2026 06:45
Ikkis Vs Dhurandhar Box Office Collection
'इक्कीस' और 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ikkis Vs Dhurandhar Box Office Collection: अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और स्टार कास्ट की भी तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी सिनेमाघरों में 35वें दिन भी छाई हुई है. स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के गानों तक को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘इक्कीस’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 8वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.55% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.14%, दोपहर के शो 9.72%, शाम के शो 11.24% और रात के शो 12.10% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 25.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 32.75 करोड़ पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yash के ‘Toxic’ टीजर में दिखी ये विदेशी एक्ट्रेस कौन? फैंस पूछ रहे सवाल

‘धुरंधर’ का अब तक का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 35 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है. 35वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 790.25 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1233 करोड़ पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Raja Saab Advance Booking: पहले दिन शतक लगाएगी प्रभास की फिल्म? एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई

फिल्मों की स्टार कास्ट

‘इक्कीस’ और ‘धुरंधर’ दोनों की कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ‘इक्कीस’ से ऑडियंस की भावनाएं जुड़ी हैं, क्योंकि ये फिल्म धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म है. वहीं अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की ये फिल्म डेब्यू फिल्म है. इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

First published on: Jan 09, 2026 06:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.