Pakistan का सबसे अमीर एक्टर कौन? जिसकी नेटवर्थ Shahrukh Khan की संपत्ति की सिर्फ 6 प्रतिशत

Pakistan Richest Actor: क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर आखिर कौन हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि वो फवाद खान या इमरान अब्बाज हैं, तो आप बिलकुल गलत हैं।

Pakistan Richest Actor

Pakistan Richest Actor

विज्ञापन

Pakistan Richest Actor: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी शुरुआत के समय से लेकर आज तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। विभाजन से पहले लाहौर और कोलकाता भारतीय फिल्म उद्योग के केंद्र थे, जिनके बाद मुंबई का नंबर आता है। विभाजन के बाद बॉलीवुड का घर मुंबई बन गया और वहां फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं कोलकाता ने बंगाली सिनेमा को बनाए रखा और लाहौर ने धीरे-धीरे फिल्मी गतिविधियों में कमी देखी।

हालांकि, हाल के सालों में लाहौर में पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को फिर से जीवित करने की कोशिश की जा रही है। आजकल, कई पाकिस्तानी फिल्म सितारे तो बॉलीवुड के सितारों से भी ज्यादा अमीर बन चुके हैं।

विज्ञापन

इनमें से एक सबसे बड़े स्टार हैं हुमायूं सईद, जिनका नाम पाकिस्तान के सबसे अमीर अभिनेता के तौर पर लिया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर यानी पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से 1380 करोड़ और भारतीय करेंसी के हिसाब से 435 करोड़ है, जो उन्हें पाकिस्तान के दूसरे प्रमुख सितारों जैसे फवाद खान, माहिरा खान, माया अली और शान शाहिद से कहीं ज्यादा संपत्ति वाला बनाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rooh Afza (@roohafzapk)

बॉलीवुड के सितारों से भी ज्यादा संपत्ति

हुमायूं सईद को अक्सर पाकिस्तान के ‘शाहरुख खान’ के रूप में जाना जाता है और वो इस मामले में भी बॉलीवुड के बादशाह की तरह हैं, क्योंकि वो अपने देश के सबसे अमीर अभिनेता हैं। हालांकि उनकी 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति शाहरुख खान के 770 मिलियन डॉलर के मुकाबले काफी कम है, फिर भी सईद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उदाहरण के तौर पर, रणबीर कपूर की नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर, प्रभास की 35 मिलियन डॉलर और यहां तक कि रजनीकांत की 48 मिलियन डॉलर भी सईद के संपत्ति के सामने कम हैं।

विज्ञापन

कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति?

अगर हुमायूं सईद की सफलता और संपत्ति की बात करें, तो उनकी अभिनय की करियर एक मुख्य स्रोत है, लेकिन ये उनकी संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा ही है। सईद सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्माता भी हैं और सिक्स सिगमा प्लस प्रोडक्शन के संस्थापक हैं। वो उन कुछ पाकिस्तानी सितारों में से हैं जिन्होंने पश्चिमी सिनेमा में भी कदम रखा है। उनकी नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘द क्राउन’ में हसनत खान का किरदार निभाने के बाद, उनकी पहचान और भी बढ़ी है और उन्होंने अपनी कमाई में भी उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ