Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘इस लेवल की फिल्में बनाना…’, War 2 पर Hrithik Roshan ने क्या कहा?

ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' को लेकर लोगों में खूब एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि, फिल्म का टीजर लोगों को ठीक-ठाक ही लगा है। इस बीच अब ऋतिक रोशन ने भी फिल्म पर अपनी राय दी है।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 21, 2025 14:58
war 2
ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' को लेकर क्या कहा?

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर बीते दिन यानी 20 मई को रिलीज किया गया। लोगों को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन फिल्म का टीजर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। टीजर को देखने के बाद लोगों ने वाईआरएफ को खूब ट्रोल किया और टीजर को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया। इस बीच अब ऋतिक रोशन ने फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा?

क्या बोले ऋतिक रोशन?

अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर ऋतिक रोशन ने variety से बात की। इस दौरान ऋतिक ने कहा कि ‘वॉर’ मेरे लिए सच में एक स्पेशल फ्रैंचाइज है। ‘वॉर 2’ के टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया है और इसकी तारीफ की है। एनटीआर, कियारा, अयान, मुझे और पूरी टीम के लिए लोगों का प्यार देखकर मुझे सच में बहुत खुशी होती है। इस कैटेगिरी की फिल्में बनाना आसान नहीं होता है।

---विज्ञापन---

एक्शन ड्रामा बनाने के दिया बेस्ट- रोशन

ऋतिक ने आगे कहा कि हमने ‘वॉर 2’ को लोगों के लिए एक एक्शन ड्रामा बनाने के लिए अपना बेस्ट दिया है। ऋतिक ने अपनी बात को पूरी करते हुए आगे कहा कि मैं बचपन से ही एक्शन जॉनर का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने बताया कि ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में करने में उन्हें बहुत मजा आता है। इसलिए मेरे लिए कबीर के किरदार को फिर से निभाना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

ऋतिक ने कहा कि ये एक ऐसा किरदार है जिसकी वजह से मुझे सालों से खूब प्यार मिल रहा है। एक्टर ने कहा कि ‘वॉर 2’ के लिए लोगों का जो रिएक्शन और प्यार है, उससे में बहुत खुश हूं। जब फिल्म ‘वॉर 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तो मैं लोगों का रिएक्शन देखने के लिए एक्साइटेड हूं। बता दें कि फिल्म ‘वॉर 2’ को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Ranya Rao को गोल्ड स्मलिंग केस में मिली जमानत, फिर भी देश के बाहर नहीं जा पाएंगी एक्ट्रेस

First published on: May 21, 2025 02:58 PM

संबंधित खबरें