Ranya Rao को गोल्ड स्मलिंग केस में मिली जमानत, फिर भी देश के बाहर नहीं जा पाएंगी एक्ट्रेस

गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रान्‍या राव को भले ही सशर्त जमानत मिल गई है, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी कम नहीं होंगी।

Ranya Rao

रान्या राव को मिली जमानत।

विज्ञापन

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रान्‍या राव को गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस में सशर्त जमानत मिल गई है, लेकिन इसके बाद भी रान्या को जेल में रहना होगा और वो बाहर नहीं आ पाएगीं। बेंगलुरु की एक स्‍थानीय अदालत ने रान्या को सशर्त जमानत दे दी है। अब सवाल ये है कि अगर रान्या को इस केस में जमानत दे दी गई है, तो फिर क्यों उन्हें जेल में ही रहना होगा? आइए जानते हैं इसके बारे में…

क्यों जेल से बाहर नहीं आएंगी रान्या?

दरअसल, कोर्ट ने भले ही रान्या को सशर्त जमानत दे दी है, लेकिन विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 भी लागू किया गया है। ऐसे में जब तक इसमें रान्या को जमानत नहीं मिलेगी, तब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा और जेल में ही रहना होगा। इतना ही नहीं बल्कि डीआरआई अधिकारी अभी तक अदालत में उसके खिलाफ आरोप पत्र भी पेश नहीं कर पाए, जो जमानत की वजह है।

विज्ञापन

दोनों पर लगाई गई दो शर्तें

एक्ट्रेस के अलावा दूसरे आरोपी कोंडारू राजू को भी अदालत ने जमानत दे दी है। दोनों को जमानत देते हुए ये दो शर्ते भी लागू की गई हैं। इन दोनों शर्तों के अनुसार अब रान्या और कोंडारू देश नहीं छोड़ सकते और ना ही दोबारा इस तरह का कोई अपराध कर सकते हैं। अगर दोनों इन शर्तों का उल्लघंन करते हैं, तो इस पर जमानत रद्द की बात कही गई है।

कौन हैं रान्या राव और क्या है पूरा मामला?

वहीं, अगर रान्या राव की बात करें तो रान्या राव कर्नाटक के डीजीपी हाउसिंग रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। इसके अलावा अगर इस पूरे मामले की बात करें तो रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की अवैध तस्करी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। रान्या के पास 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। रान्या दुबई से सोना लेकर भारत में एंट्री कर रही थीं और तभी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ