हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Hrithik Roshan की प्लेट में छिपा है उनके 6 Pack Abs का जादुई राज, खुद दिखाई अपनी डाइट वाली थाली
एंटरटेनमेंट
Hrithik Roshan की प्लेट में छिपा है उनके 6 Pack Abs का जादुई राज, खुद दिखाई अपनी डाइट वाली थाली
Hrithik Roshan Fitness Secret: बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं, लेकिन फिर भी ऋतिक रोशन के Six Abs के आगे अच्छे अच्छों की नहीं चलती. हाल ही में उन्होंने अपनी थाली शेयर की है, जिसमें वे क्या क्या खाते हैं, उसके बारे में बताया है. आइए जानते हैं ऋतिक की फिटनेस का राज.
Hrithik Roshan Post Workout Meal: बॉलीवुड में कुछ ही सुपरस्टार्स लोगों के फिटनेस आइकॉन हैं. उन्हीं में से एक ऋतिक रोशन अक्सर अपने Six Abs के जरिए लड़कियों को दीवाना बनाते हैं , वही लड़कों को मोटिवेट करते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इतने फिट दिखने वाले ऋतिक आखिर कैसा खाना खाते हैं. इस समस्या को खुद एक्टर ने ही सॉल्व कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट वर्कआउट के बाद की थाली की तस्वीर डाली है.
Hrithik Roshan ने खुद अपनी पोस्ट वर्कआउट मील की तस्वीर शेयर की है. वे इस फोटो के जरिए अपने फैंस को बताना चाह रहे कि उनकी थाली में कितना और क्या क्या होता है. थाली में ज्वार की रोटी, भिण्डी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट का पर्फेक्ट मिश्रण दिख रहा है.
ऋतिक ने अपने कैप्शन में थाली से जुड़े अपने दिल के जज़्बात लिखे. उन्होंने लिखा कि 'वर्कआउट के बाद के मील में क्या क्या होता है? ज्वार की रोटी, भिण्डी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल है. मुझसे अगर कोई पूछे कि क्या सबसे खतरनाक फूड क्रेविंग है? तो मेरा इंडियनमिशमैश होगा. (यानी सभी तरह के इंडियन खाने को थोड़ा थोड़ा पोर्शन में मिलाकर खाना). इससे बेहतर और कुछ नहीं.'
कुछ ही समय पहले Hrithik Roshan ने अपनी स्कोलियोसिस, हकलाने की परेशानी, घुटनों की समस्या और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उनकी ज़बान शब्द बाहर निकालने के लिए मना कर देती है, तो कई बार मेरे शरीर का एक हिस्सा काम करने से मना कर देता है. ऋतिक अपनी इतनी सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बड़े हल्के फुल्के अंदाज में बात कर रहे थे, जो कि उनके पॉजिटिव माइंडसेट के बारे में दिखाता है.
Hrithik Roshan की फिल्मों में फिटनेस और डांस
Hrithik Roshan को इतनी बीमारियां होने के बावजूद वे बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों में से एक हैं. इसके अलावा उनके सिक्स पैक्स किसी को भी दीवाना बना दें. उन्हें ग्रीक गॉड का भी खिताब मिला हुआ है. यह सभी उनकी लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के बारे में बताता है.
Hrithik Roshan Post Workout Meal: बॉलीवुड में कुछ ही सुपरस्टार्स लोगों के फिटनेस आइकॉन हैं. उन्हीं में से एक ऋतिक रोशन अक्सर अपने Six Abs के जरिए लड़कियों को दीवाना बनाते हैं , वही लड़कों को मोटिवेट करते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इतने फिट दिखने वाले ऋतिक आखिर कैसा खाना खाते हैं. इस समस्या को खुद एक्टर ने ही सॉल्व कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट वर्कआउट के बाद की थाली की तस्वीर डाली है.
Hrithik Roshan ने खुद अपनी पोस्ट वर्कआउट मील की तस्वीर शेयर की है. वे इस फोटो के जरिए अपने फैंस को बताना चाह रहे कि उनकी थाली में कितना और क्या क्या होता है. थाली में ज्वार की रोटी, भिण्डी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट का पर्फेक्ट मिश्रण दिख रहा है.
ऋतिक ने अपने कैप्शन में थाली से जुड़े अपने दिल के जज़्बात लिखे. उन्होंने लिखा कि ‘वर्कआउट के बाद के मील में क्या क्या होता है? ज्वार की रोटी, भिण्डी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल है. मुझसे अगर कोई पूछे कि क्या सबसे खतरनाक फूड क्रेविंग है? तो मेरा इंडियनमिशमैश होगा. (यानी सभी तरह के इंडियन खाने को थोड़ा थोड़ा पोर्शन में मिलाकर खाना). इससे बेहतर और कुछ नहीं.’