---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मीडिया को नहीं मिल रहे कमरे, होटलों ने बुकिंग लेने से किया इनकार, विजय-रश्मिका की शादी की खबरों के बीच उदयपुर में कैसी है स्थिति?

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी जल्द ही होने वाली है. इस शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 24, 2026 15:27
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda. image credit- social media

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की शादी की चर्चा हो रही है. इस बीच अब उदयपुर में जहां पर रश्मिका और विजय की शादी हो रही है, वहां पर रस देखने को मिल रहा है और मीडिया तक को कमरे नहीं मिल रहे हैं.

विजय और रश्मिका की शादी के बीच रस

दरअसल, सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी है कि विजय और रश्मिका की शादी की जगह के आस-पास के होटल ने मीडिया हाउसों की प्रीमियम बुकिंग लेने से इनकार कर दिया है. उस जगह बहुत ज्यादा रस देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

होटलों ने बुकिंग लेने से किया इनकार

पोस्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा की होने वाली शादी (साल की सबसे बड़ी शादी) जैसे-जैसे करीब आ रही है, तो हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है. फैंस, करीबी, दोस्त और मीडिया तक हर कोई इस शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहा है. कपल की टीम के सूत्र ने विरय भयानी को बताया कि शादी में अभी टाइम है, लेकिन आस-पास के होटलों में ज्यादातर कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं.

हर किसी को कपल की शादी का इंतजार

इतना ही नहीं बल्कि कुछ मीडिया हाउस सुइट बुकिंग के लिए प्रीमियम रेट भी देने को तैयार थे, लेकिन होटल टस से मस नहीं हुए और पहले से बुक हो चुके कमरों के कारण उन्हें मना कर दिया गया. गौरतलब है कि हर किसी को इस शादी का इंतजार है, ऐसे में हर कोई शादी के लिए आस-पास के होटलों में बुकिंग कर रहा है.

---विज्ञापन---

‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’

विजय और रश्मिका की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस शादी की अनाउंसमेंट खुद विजय और रश्मिका ने एक पोस्ट के जरिए की है. इतना ही नहीं बल्कि कपल ने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है. जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा.

यह भी पढ़ें- खाने को नहीं थे पैसे, वैन में रोता था ये एक्टर, 44 साल के इस स्टार ने देखा था हीरो बनने का सपना, पर टीवी से मिली पहचान

First published on: Feb 24, 2026 03:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.