Hina Khan की कैंसर से कैसी हो गई हालत? बीमारी-ब्रेकअप के बाद मिली राहत भरी खबर

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को कैंसर के बाद दूसरी बीमारी का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने ये न्यूज खुद फैंस के साथ शेयर की थी। इस बीच अब हिना के लिए राहत भरी खबर आई है। आइए जानते हैं कि हिना को किस चीज से राहत मिली है…

Hina Khan

Hina Khan

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं। हिना जिस दर्द में इस वक्त हैं उसे तो वो खुद ही जान सकती हैं, लेकिन इस मुश्किल दौर में भी हिना अपनी हिम्मत नहीं टूटने दे रही हैं और मजबूती से इस परेशानी का सामना कर रही हैं। हालांकि कैंसर के बाद हिना को दूसरी बीमारी का भी सामना करना पड़ा। जी हां, हाल ही में हिना ने जानकारी दी थी कि कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट की वजह से उन्हें ‘म्यूकोसीटिस’ हो गया है।

विज्ञापन

हिना को मिली राहत

हिना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बीमारी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। हिना कैंसर के बाद म्यूकोसीटिस नाम की बीमारी का सामना कर ही रही थीं कि इंटरनेट पर चर्चा होने लगी कि हिना और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो रहे हैं। दरअसल, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब हिना ने अपने सोशल मीडिया पर ‘प्यार में धोखा खाने’ जैसी पोस्ट्स शेयर की, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था और ये अफवाहें झूठी निकलीं। इन सबसे बाहर आते ही हिना को खुशखबरी मिली है, जो एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी एक सुंदर-सी फोटो शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है कि ये आपके लिए है। मेरी ‘म्यूकोसीटिस’ की बीमारी पहले से बेहतर है। मैंने आप सभी के सुझाव और कमेंट्स पढ़े हैं। आप लोगों ने मेरी बहुत मदद की है, आप सभी को बहुत सारा प्यार। हिना के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें अपनी दूसरी बीमारी यानी ‘म्यूकोसीटिस’ से राहत मिली है।

विज्ञापन

फैंस को मिली गुडन्यूज

गौरतलब है कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। हिना अपने कैंसर का इलाज करवा रही हैं। कीमो की वजह से भी हिना को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद भी हिना की हिम्मत कम नहीं हो रही है और वो बेहद मजबूती से इसका सामना कर रही हैं। हिना को दूसरी बीमारी से भी राहत है। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली, तो सभी के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। हर कोई हिना के पूरी तरह से जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ