Netflix पर ट्रेंड कर रही है 29 साल के लड़के की ये अनोखी लव स्टोरी, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसमें आपको 29 साल के लड़के की लव स्टोरी देखने को मिलती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

29 film

29 Film कहां देखें?

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसमें रोमांस के साथ भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है.अगर आप रोमांटिक  मूवी देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. इस मूवी में आपको एक 29 साल के लड़के की रोमांस स्टोरी देखने को मिलने वाली है. इतना नहीं इस फिल्म को आईएमडीबी पर धांसू रेटिंग से भी नवाजा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो एक तमिल फिल्म है. इस मूवी का 29 है, जिसमें आपको कमिंग ऑफ एज रोमांस देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी 29 साल के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसका नाम सत्या है. इस लड़के को फिल्म में काफी मुश्किलों का सामना करते हुए दिखाया गया है, जो गांव में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर भाग जाता है. फिल्म आपको शुरुआत में थोड़ी सिंपल और सरल लगती है. लेकिन फिर मूवी में एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसे देख कर दर्शक ताली बजाने लगते हैं.

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस लड़के की शहर में मुलाकात एक लड़की से होती है, जिसका नाम विजी है. इस मूवी की कहानी रोमांटिक के साथ-साथ काफी इमोशन से भरी हुई है. फिल्म 29 में  विधु और प्रीति के अलावा फातिमा, अविनाश, प्रेम और महेंद्रन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. बता दें कि यह तमिल रोमांटिक फिल्म पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा रही है. इस मूवी को ओटीटी पर हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम किया गया है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.9 की जबरदस्त रेटिंग मिली है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ