Karuppu Box Office Collection Day 24: 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई सूर्या-तृषा की फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन

Suriya Karuppu Total Worldwide Collection: सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. रिलीज के 23वें दिन ही इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. आइए जानते हैं इसका कुल कलेक्शन

Karuppu Box Office Collection Day 24

Karuppu Box Office Collection Day 24

Karuppu Enters 300 Crore Club: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, जिसके बाद यह अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. यह ऐतिहासिक आंकड़ा पार करके सूर्या ने अपनी करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म डिलीवर की है. आइए जानते हैं फिल्म की कुल कमाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

300 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘करुप्पु’

सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23वें दिन के अंत तक 301.80 करोड़ का हो गया. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹191.53 करोड़ रुपए का हुआ है. अगर भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹221.40 करोड़ कमाए हैं.

चौथे रविवार फिल्म की कमाई

शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, अपने चौथे रविवार (24वें दिन) को फिल्म भारत में करीब ₹1.10 करोड़ से ₹1.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, यह फिल्म सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है.

विज्ञापन

सूर्या की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

इस फिल्म की सफलता के साथ ही सूर्या अब रजनीकांत, थलपति विजय और कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के उस खास इलीट क्लब में शामिल हो गए हैं जिनकी फिल्मों ने ₹300 करोड़ से अधिक की वैश्विक कमाई की है. यह सूर्या के करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने डोमेस्टिक मार्केट में ₹150 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. बता दें कि ‘करुप्पु’ ने ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की सूची में थलपति विजय की ‘मर्सल’ (Mersal) और ‘वारिसु’ (Varisu) जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ