Hema Malini ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन, कहा- 'मुझे यकीन है कि...'

Hema Malini on Dharmendra and Shabana Azmi Kissing Scene

Hema Malini on Dharmendra and Shabana Azmi Kissing Scene

Hema Malini on Dharmendra and Shabana Azmi Kissing Scene: हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky aur Rani kii Prem Kahaani) रिलीज हुई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया और रिलीज के बाद से फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन

फिल्म से धर्मेंद्र (Dharmendra) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) का किसिंग सीन चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिन इस पर खुद अभिनेता धर्मेंद्र ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं, अब इस पर हेमा मालिनी का भी रिएक्शन आया है।

विज्ञापन

Hema Malini ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन

दरअसल, जब हेमा मालिनी से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन के बारे में पूछा गया तो वो हंस पड़ी। साथ ही इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैंने अभी तक वो सीन नहीं देखा है। हालांकि, मुझे यकीन है कि लोगों को फिल्म काफी पसंद आई होगी। मैं धरम जी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वह अपने काम से बहुत प्यार करते हैं।”

विज्ञापन

ये तो मेरे दाएं हाथ का खेल था- धर्मेंद्र

बता दें कि बीते दिन इस पर धर्मेंद्र से इस बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने जवाब दिया कि ‘मुझे काफी मैसेज और कॉल्स आ रही हैं कि ये कर दिया वो कर दिया। मैं कहता हूं ये तो मेरे दाएं हाथ का खेल था।’ वहीं, शबाना आजमी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था।

विज्ञापन

कौन किस नहीं करना चाहेगा- शबाना आजमी

एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगा नहीं था कि ऐसा करने से इतना हंगामा मच जाएगा’ स्क्रीन पर जब किंसिग सीन होता है तो लोग हंसने लगते हैं और हूटिंग करते हैं, लेकिन शूटिंग के समय ये न तो कोई मुद्दा था और न इस बारे में किसी ने सोचा था। हां ये बात सच है कि मैंने स्क्रीन पर ज्यादा किंसिंग सीन नहीं किए हैं, लेकिन ये बात भी गलत नहीं है कि धर्मेंद्र जैसे हैंडसम शख्स को कौन किस नहीं करना चाहेगा।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ