Dream Girl: समस्तीपुर की पुलिस ने कहा Hi आयुष्मान खुराना…, जानें क्यों?
Edited By Nancy Tomar

ayushmann khurrana
Edited By Nancy Tomar

ayushmann khurrana
Dream Girl: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl)’ का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। व
हीं, हर तरफ ‘पूजा’ यानी ‘ड्रीम गर्ल’ की चर्चाएं हो रही है। इस बीच अब समस्तीपुर की पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म के गाने और डायलॉग का सहारा लिया है।
दरअसल, समस्तीपुर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का गाना शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इसका सहारा लेते हुए पुलिस लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि कोई आपको फोन पर डायमंड रिंग का सपना दिखाए तो आपके दिमाग की बत्ती तुरंत जलनी चाहिए।
Hi Ayushmann @ayushmannk
Your appearance in this movie has proven to be incredibly appealing in our fight against cyber fraud. Your act was remarkably close to the real cyber fraud calls. Please continue to spread such awareness.
Best wishes, and welcome to Samastipur. pic.twitter.com/GsY8njUn9E
— Samastipur Police (@Samastipur_Pol) August 3, 2023
साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि धोखेबाजों द्वारा आवाज बदलकर आपको चूना लगाया जा सकता है। हार को जीत में बदलना है, विधि व्यवस्था हम देख लेंगे। बस आपको फेक एंजल प्रिया से निपटना है। बता दें कि आयुष्मान खुराना ने भी समस्तीपुर की पुलिस का ये वीडियो री-ट्वीट किया है। वहीं, अब फैंस भी इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

samastipur police share ayushmann khurrana video
बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का गाना- “यार पहनकर इतना जेवर गहना, तेज हवा से बचकर रहना, गिर जाए तो फिर ना कहना झुमका गिरा रे…”, के जरिए लोगों को पुलिस ने संदेश दिया था कि “कोई सुने या न सुने, हम आपकी जरूर सुनेंगे, कुछ भी गिरा हो तो नजदीकी थाने में जाकर आप हमें कहें। हम आपकी सहायता अवश्य करेंगे। समस्तीपुर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: