हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, महंगे गहने, शाही जिंदगी जी रहीं Hema Malini, पति धर्मेंद्र से इस मामले में पीछे

Hema Malini Net Worth: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं। महंगे गहनों, लग्जरी गाड़ियों और लैविश बंगले के साथ एक्ट्रेस शाही जिंदगी जीती हैं। इस बात का जिक्र खुद एक्ट्रेस ने निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे में किया है।

विज्ञापन
Hema Malini Net Worth

Hema Malini Net Worth: उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) आलीशान जिंदगी जीती हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति और लग्जरी कार हैं। यह खुलासा उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे में किया है। दरअसल, हेमा मालिनी ने बीते दिन गुरुवार को भाजपा की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी 129 करोड़ की प्रॉपर्टी दर्ज कराई है। साथ ही बताया है कि उन पर किसी तरह का आपराधिक या सिविल मुकदमा दर्ज नहीं है।

हेमा मालिनी के पास कितनी है प्रॉपर्टी?

निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, हेमा मालिनी के पास वर्तमान में 13 लाख 52 हजार 865 रुपये की संपत्ति है। उनके बैंक में 1 करोड़ 13 लाख 46 हजार की संपत्ति जमा है, जबकि अन्य वित्तीय संस्थाओं में 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार 44 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 2 करोड़ से ज्यादा की विरासत संपत्ति भी है। उन्होंने 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा का कर्ज दे रखा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खराब तो बोलेंगे ही…रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान से भड़कीं हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

2019 की तुलना में हुआ इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। साल 2019 के चुनाव के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कुल संपत्ति 125 करोड़ रुपये बताई थी। बीते पांच साल के हिसाब से देखा जाए तो वर्तमान में उनकी संपत्ति में 4 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

महंगे गहनों की शौकीन हैं ड्रीम गर्ल

हेमा मालिनी ने हलफनामे में महंगे गहनों की जानकारी भी दी है। उनके पास 3 करोड़ 39 लाख 307 रुपये के गहने हैं। इसके अलावा मुंबई के जयहिंद को ऑपरेटिव सोसाइटी में उनकी प्रॉपर्टी और पल्स हाउस है। अंधेरी में उनके दो फ्लैट हैं, जबकि मुंबई के गोखले रोड पर उनका एक फ्लैट मौजूद है। इसके अलावा हेमा के पास वृंदावन की ओमेक्स सोसाइटी में एक बंगला है, जिसकी कीमत 1 अरब 13 करोड़ 60 लाख 51 हजार 610 रुपये बताई गई है।

धर्मेंद्र के पास है ज्यादा संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक, वर्तमान में हेमा मालिनी नकदी के मामले में अपने पति धर्मेंद्र से पीछे हैं। दरअसल, धर्मेंद्र के पास मौजूदा समय में 43 लाख 19 हजार 016 रुपये की नकदी है। इसके अलावा 1 अरब 36 करोड़ 07 लाख 66 हजार 813 रुपये के बंगले और बाकी संपत्तियां हैं। एक्टर पर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्जा भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola