5 Scene In Heeramandi The Diamond Bazaar: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार‘ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज को रिलीज हुए एक सप्ताह हो चुका है। इसके बावजूद चर्चा में बनी हुई है। सीरीज में सभी कैरेक्टर्स लगभग एक-दूसरे पर कहीं न कहीं भारी पड़े हैं। अपने दमदार किरदारों से हीरामंडी की हसीनाओं ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं सीरीज के कई ऐसे सीन्स हैं, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के 5 चर्चित सीन जिन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है।
मनीषा कोइराला का रेप सीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में मल्लिकाजान का किरदार प्ले किया है। सीरीज के सेकंड लास्ट एपिसोड में मल्लिकाजान का रेप सीन दिखाया गया है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस सीन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। मोहब्बत में टूट चुकी मल्लिकाजान के इस एपिसोड का आलम ये है इसे 7 की रेटिंग मिली है।
आजादी की लड़ाई
‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का आखिरी एपिसोड यानी आठवां एपिसोड थोड़ा अधूरा पर चर्चा में रहा। इस सीन में सभी तवायफ अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर आजादी की जंग लड़ने एकत्र होती हैं। सभी अपने-अपने कोठे से बाहर निकलती हैं, जो देखने लायक था। इस सीन के बाद से लोग इसके अगले सीजन का इंतजार भी कर रहे हैं।
शेखर सुमन का ओरल सीन
नशे में धुत जुल्फिकार यानी शेखर सुमन का ओरल सीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। एक सीन में चलती बग्गी में टॉयलेट करना हो या फिर हवा में ओरल सीन। होता ये है कि शेखर सुमन ओरल सीन करते हैं जिसमें वो शराब में धुत होते हैं। वो हवा में ओरल सीन करते हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि मनीषा कोइराला कहां बैठी हैं। हालांकि मनीषा उनकी पीठ के पीछे बैठी रहती हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट एक्ट्रेस Sharon Tate कौन? जिसकी मौत से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री, 16 टुकड़ों में मिला था शव
सोनाक्षी सिन्हा की नथ उतराई
सोनाक्षी सिन्हा ने ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में डबल रोल निभाया है। सीरीज के एक सीन में फरदीना यानी सोनाक्षी अपनी नथ उतराई कराने के लिए कहती हैं। इसपर वहां मौजूद सब कहते हैं कि नथ उतराई सिर्फ कुंवारी लड़कियों का होता है। उसकी नहीं जिसने कई लोगों के बिस्तर गर्म किए हों। इस पर फरदीना कहती हैं कि मैं करूंगी जिसमें दम हो रोक ले। ये सीन वाकई सीटी बजाने लायक था।
अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाया है। उनका किरदार एक तरह से सिड्यूस करने वाला रहा है। चाहे आग की लपटों में घिरना हो या पुलिस वाले की गोद में बैठना हो या फिर फरदीन खान के साथ बेड पर रोमांस का तड़का लगाना उनके ये सीन काफी चर्चा में रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
28 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines