Miriam Margoyles Health Update: हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस मिरियम मार्गोलिस ने ऑपरेशन के बाद जिंदगी में हुए बदलावों को लेकर अब बात की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कैसे एक ऑपरेशन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी है। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें अब चलने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले साल ऑपरेशन के बाद अपने जीवन में गंभीर बदलाव न करने का उन्हें अफसोस है।
इस वजह से मिरियम की हेल्थ पर बुरा असर
दरअसल पिछले साल 83 साल की एक्ट्रेस ने ओपन-हार्ट सर्जरी से बचने के लिए ट्रांसकैथेटर महाधमनी वाल्व प्रतिस्थापन ऑपरेशन कराया था। इसके बाद मिरियम मार्गोलिस ने ज्यादा आराम नहीं किया, जिसकी वजह से उनकी हेल्थ पर लगातार बुरा असर पड़ता रहा।
हैरी पॉटर अभिनेत्री ने इसी के साथ ही खुलासा किया कि अब वो एक विकलांग के रूप में पंजीकृत हैं और पीठ की समस्या के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर ही रहना पड़ता है। क्योंकि वो खुद से चल भी नहीं पा रही हैं तो उन्हें ऐसा लगता है कि वो जिंदगी में अब कुछ नहीं कर पाएंगी।
Miriam Margoyles Health Update
एक्ट्रेस को हुआ स्पाइनल स्टेनोसिस
मिरियम ने बताया कि स्पाइनल स्टेनोसिस, तब होता है जब रीढ़ की हड्डी के आसपास की जगह बहुत संकरी हो जाती है और तंत्रिकाओं पर दबाव पड़ता है, इसी वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़ता है क्योंकि वो खुद से चल-फिर नहीं पातीं।
मिरियम ने कहा- ‘मैं बहुत अच्छी तरह से नहीं चल सकती, और मैं पंजीकृत विकलांग हूं, इसलिए मैं सभी प्रकार की सहायता का उपयोग करती हूं। मेरे पास दो छड़ियां और एक वॉकर है जिसका इस्तेमाल मैं कम ही करती हूं। मेरे पास एक मोबिलिटी स्कूटर भी है, जो बहुत मजेदार है।’
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines