---विज्ञापन---

इटली में एक शख्स के लाइन मारने से भड़क गईं थीं श्रीदेवी, बोनी कपूर ने तुरंत किया था ये काम

Janhvi Kapoor on Sridevi & Bonny Kapoor Lovestory: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी और पापा बॉनी कपूर के बीच बॉन्डिंग पर एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने साल 2022 में मां श्रीदेवी को याद करते हुए अपने पिता के साथ उनके रिश्ते पर खुलासा किया था। दोनों के बीच कितना प्यार था इसके बारे में एक्ट्रेस ने सभी को बताया था।

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor on Sridevi & Boney Kapoor Lovestory: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं। साल 2018 में लेजेंडरी अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वो हर किसी के दिल में जिंदा हैं। श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने दो खूबसूरत बेटियों को जन्म दिया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर में एक्ट्रेस श्रीदेवी की झलक देखने को मिलती है। दोनों बेटियां अपनी मां के बेहद करीब थीं। अब जाह्नवी कपूर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के बीच की बॉन्डिंग को लेकर बात कर रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने बताया दिलचस्प किस्सा

साल 2022 में वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपने माता-पिता के बीच के गहरे प्यार पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक बार वो इटली में अपनी मां के साथ मौजूद थीं। जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ इटली में अपने चेन्नई वाले घर के लिए शॉपिंग कर रही थीं। तभी वहां इटली के रहने वाले शख्स ने श्रीदेवी को लाइन मारना शुरू किया। इसके बाद एक्ट्रेस का पारा हाई हो गया और उन्होंने कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई मुझे ऐसा बोलने की।

---विज्ञापन---

बोनी ने तुरंत किया ये काम

जाह्नवी कपूर ने बताया इसके बाद जैसे ही इस मामले के बारे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को पता चला तो वो तुरंत फ्लाइट पकड़कर इटली पहुंच गए। बोनी ने तुरंत अपनी पत्नी श्रीदेवी से मुलाकात की। बोनी और श्रीदेवी के बीच बहुत प्यार था और इस बात की गवाही देती हैं उनकी बेटी जाह्ववी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत रोमांटिक टाइप की लड़की हूं जिसकी बड़ी वजह है मां पापा के बीच के गहरे प्यार को देखकर बड़ा होना। मैंने दोनों की रिलेशनशिप वाली जर्नी को बहुत करीब से देखा हुआ है।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘देवरा’ में दिखेंगी जाह्वनी कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें को जाह्नवी कपूर अपने साउथ डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो फिल्म ‘देवरा’ के साथ टॉलीवूड में कदम रखेंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हीरो के तौर पर दिखने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए जाह्नवी बहुत ही एक्साइटेड हैं। जाहन्वी अब इस फिल्म के प्रचार में भी लग गई हैं। फिल्म के 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के लाइव कॉन्सर्ट से गायब दिखे दो चेहरे, बड़े-बड़े सिंगर्स की परफॉर्मेंस में दब गए आंसू

---विज्ञापन---

First published on: Jul 31, 2024 12:23 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola