1990s के फेमस एक्टर गोविंदा स्क्रीन पर जब भी आते थे तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते थे. उन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा फिल्मों तक में काम किया है. उनकी अदायकी के लोग दीवाने हो जाते थे. वहीं, जब उनके साथ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन होती थीं तो ये किसी तोहफे से कम नहीं होता था. आज भी उनकी जोड़ी को लोग याद करते हैं. लेकिन फिल्मों के साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से वह पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक को लेकर हेडलाइन्स में थे. ऐसे में अब लंबी चर्चा के बाद एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.
दरअसल, गोविंदा हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने अपने और सुनीता के रिश्ते को लेकर बात की और कहा कि वो बच्चों की तरह हैं लेकिन जो भी जिम्मेदारियां उन्हें मिली. उन्होंने वो सब पूरा किया, जो भी जिम्मेदारियां उन्हें मिली. एक्टर ने कहा कि वो जैसी हैं वैसी ही हैं. गोविंदा ने उन्हें ईमानदार बच्ची बताया. उन्होंने कहा कि उनके शब्द कभी गलत नहीं होते.
उन्होंने कई गलतियां की- गोविंदा
सुनीता को लेकर गोविंदा ने आगे कहा कि उनके साथ बस यही है कि उन्होंने कई चीजें ऐसी कही हैं, जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिए थी. एक्टर का मानना है कि उन्होंने कई गलतियां की हैं. गोविंदा ने उन्हें और परिवार को माफ करने की बात भी कही. उनके नेचर को लेकर वह कहते हैं कि उनका कैंडिड नेचर कभी-कभी उन्हें बिना सोचे समझे बोलने के लिए मजबूर कर देता है. लेकिन उनके इरादे हमेशा सच्चे होते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं पृथ्वीराज सुकुमारन, ये हैं 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, एक का तो है 5 करोड़ बजट
शादी में चैलेंज पर बोले गोविंदा
इतना ही नहीं, गोविंदा ने शादी में होने वाले चैलेंज पर भी बात की और कहा कि आदमी और औरत अक्सर सिचुएशन को अलग-अलग तरीके से देखते हैं. एक्टर का मानना है कि आदमी घर को लीड करता है वहीं, महिलाएं धैर्य और सहानुभूति के साथ घर की इमोशनल रिदम को गाइड करती हैं. एक्टर का मानना है कि ये इमोशनल ताकत है, जो बॉन्ड को लंबा बनाए रखती है.
यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी को क्यों कहा जाता है ‘ड्रीम गर्ल’? राज कपूर से है पहला कनेक्शन, जानिए दिलचस्प किस्सा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines