'बाबू आप यहीं हो ना?', शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी के साथ घटी पैरानॉर्मल घटना, बोले- 'मैं रो रहा था तभी…'

Shefali Jariwala Parag Tyagi: शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून, 2025 को हो गया था. ऐसे में अब करीब साढ़े तीन महीने बाद पति पराग त्यागी ने बताया कि उनके साथ पैरानॉर्मल घटना घटी है, जिसे जानने के बाद उनके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी.

Parag Tyagi, Parag Tyagi Felt Paranormal Activities

पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला. (Photo- Instagram)

‘कांटा लगा गर्ल’ गाने से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali jariwala) का 27 जून, 2025 को निधन हो गया था. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत फैंस और परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी. एक्ट्रेस की मौत के बाद पति पराग त्यागी बुरी तरह से टूट गए थे. वो आज तक एक्ट्रेस के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही के पॉडकास्ट में बताया कि उनके साथ एक पैरानॉर्मल घटना घटी है. उन्होंने बताया कि उन्हें शेफाली के होने का एहसास हुआ है.

पराग त्यागी बताते हैं कि शेफाली जरीवाला के निधन के करीब एक महीने बाद उनके साथ एक अजीब घटना घटी थी. वह पत्नी के निधन के बाद काफी डिप्रेस्ड थे. घर से निकलना बंद कर दिया था. यहां तक कि दोस्तों का फोन भी नहीं उटाते थे. पराग ने बताया कि उनके घर पर शाम को दीया जलाया जाता है. वह दीया जलाने बैठे. तभी उन्हें रोना आ गया था.

अचानक से आई कपूर की महक

पराग बताते हैं कि उनके घर में हर जगह शेफाली की फोटो लगी हुई है. वो उनकी तस्वीरों को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे. तभी वो रोते-रोते बोले कि शेफाली उन्हें छोड़कर क्यों चली गई. तभी उसी समय उन्हें अचानक से कपूर की महक आई. महक उनके आसपास ही थी जबकि उन्होंने तो कपूर भी नहीं जलाया था. पराग बताते हैं कि शेफाली को कपूर की महक काफी पसंद है. वह जब शाम को दीया जलाते थे तो शेफाली डिफ्यूजर में कपूर डालती थीं तो ऐसी महक आती थी.

पराग ने पूछा- बाबू आप यहीं हो ना?

इतना ही नहीं, पराग त्यागी बताते हैं कि कपूर की महक इतनी तेज थी कि उन्हें लगा कि कपूर उनके पास ही कहीं जल रहा है. उन्होंने उठकर सारे कमरे में देखा वहां कहां भी कपूर नहीं जल रही थी. सिर्फ उनके पास ही उसकी खूसबू थी. उन्होंने बताया कि फिर इस पर स्माइल की और पूछा कि बाबू आप यहीं हो ना? इतना कहने के बाद उन्हें सिर से लेकर पैर तक काफी तेज किसी एनर्जी के होने का एहसास हुआ. उन्हें लगा कि उनके सिर के बाल उड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह उस फीलिंग्स को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं.

अंत में पराग त्यागी ने कहा कि उनको एहसास होता है कि शेफाली उनके साथ हैं. उन्होंने बताया कि शेफाली के निधन के बाद कई ऐसी डील्स हुईं जो वो खुद नहीं कर सकते थे. एक्टर ने कहा कि कई बार वो ऐसी बातें बोल जाते हैं कि लोग सामने से कहते हैं कि ये तो शेफाली बोल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ