Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें हेलीकॉप्टर से मुंबई लाया गया है। एक्टर से जुड़ी ये खबर आते ही सोशल मीडिया से लेकर उनके चाहने वालों के बीच हंगामा मच गया। हर कोई गोविंदा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है और सभी जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है? आइए जानते हैं कि आखिर गोविंदा को क्या हुआ है?
गोविंदा के सीने में दर्द
दरअसल, आज यानी शनिवार को जलगांव जिले में विधानसभा चुनाव के लिए महायुति के प्रचार के लिए गोविंदा आए थे। इस दौरान बेहद शानदार तरह से एक्टर का स्वागत किया गया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ और इसके कुछ देर बाद ही गोविंदा की तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक से एक्टर के सीने में दर्द होने लगा और इसके बाद उनके पैर में भी दर्द शुरू हो गया। एक्टर की हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्होंने इस रोड शो को बीच में ही छोड़ दिया और वो मुंबई के लिए निकल गए।
गोविंदा ने बीच में छोड़ा रोड शो
इस रोड शो के दौरान जब एक्टर सभा को संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि सभी को नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए। महायुति उम्मीदवार किशोर पाटिल को भारी मतों से जिताना चाहिए और इसके लिए मैं किशोर पाटिल को शुभकामनाएं भी देता हूं। गोविंदा ने कहा कि मैं अभी यहां ये जा रहा हूं क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन किशोर पाटिल के जीतने के बाद मैं वापस आऊंगा।
आनन-फानन में मुंबई लाया गया
गोविंदा ने आगे कहा कि मेरी हालत ठीक नहीं है और मेरे सीने में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता और इसलिए मैं वापस मुंबई जा रहा हूं। इसके बाद आनन-फानन में एक्टर को हेलीकॉप्टर से मुंबई लाया गया। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले गोविंदा के पैर में गोली भी लगी थी। उस वक्त भी एक्टर को लेकर हर कोई चिंता में आ गया था कि उनके साथ ये सब कैसे हुआ?
पैर में लगी थी गोली
दरअसल, एक्टर के पैर में गोली उनसे खुद ही लग गई थी और अचानक हुए इस हादसे से हर कोई परेशान हो गया था। हालांकि, इसके बाद गोविंदा रिकवर मोड़ थे और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। अब लोगों को गोविंदा के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Riddhi Dogra ने Ranbir Kapoor को लेकर किया हैरान करने वाला ये दावा? बोलीं- वो हिडन…
संबंधित खबरें
कभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
18 mins ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
19 mins agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
52 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines