From Season 4 Release Date: ओटीटी की दुनिया की ट्रेंडिंग वेब सीरीज 'फ्रॉम' अपने नए सीजन के साथ लौटकर आ रही है. मेकर्स ने हाल ही में सीरीज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज किया है. सोशल मीडिया पर ये टीजर काफी वायरल हो रहा है. पहले टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. काफी लंबे समय से फैंस इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली उनका इंतजार भी खत्म होने जा रहा है. वहीं टीजर के साथ ही 'फ्रॉम' के चौथे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं सीरीज का नया सीजन कब और कहां रिलीज होने जा रही है?
कब और कहां रिलीज होगा चौथा सीजन?
'फ्रॉम' का तीसरा सीजन डेढ़ साल पहले रिलीज हुआ था. वहीं अब इसके चौथे सीजन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. हॉलीवुड की ये मोस्ट वॉच सीरीज 19 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. एक बार फिर सीरीज के किरदार अपनी जान बचाते हुए नजर आएंगे और साथ ही कहानी में दिखाए गए अजीब जगह की गुत्थी भी सुलझाते नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं बस थोड़ा आराम…’, O Romeo फेम विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर दी सफाई; जानें क्या बोले एक्टर
मेकर्स ने टीजर किया रिलीज
'फ्रॉम' सीरीज के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने नए सीजन का टीजर जारी किया है. टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'नॉलेज की कीमत होती है. कौन से रहस्य इस कीमत के लायक हैं? 'फ्रॉम' का चौथा सीजन 19 अप्रैल को बस आने ही वाला है.' वहीं टीजर में फिल्म के सभी किरदार ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं और फैंस अपने फेवरेट किरदारों को देखकर काफी खुश भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 245 करोड़, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा कारनामा
कौन सा सीजन कब हुआ रिलीज?
बता दें 'फ्रॉम' का पहला सीजन 20 फरवरी 2022 में रिलीज किया गया था. इसके बाद ऑडियंस को ये काफी पसंद आया तो इसका दूसरा सीजन 23 अप्रैल 2023 में रिलीज किया गया. वहीं सीरीज का तीसरा सीजन 22 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया. जिसके बाद ये सभी का फेवरेट शो बन गया. वहीं अब इसका चौथा सीजन भी 19 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है.
From Season 4 Release Date: ओटीटी की दुनिया की ट्रेंडिंग वेब सीरीज ‘फ्रॉम’ अपने नए सीजन के साथ लौटकर आ रही है. मेकर्स ने हाल ही में सीरीज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज किया है. सोशल मीडिया पर ये टीजर काफी वायरल हो रहा है. पहले टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. काफी लंबे समय से फैंस इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली उनका इंतजार भी खत्म होने जा रहा है. वहीं टीजर के साथ ही ‘फ्रॉम’ के चौथे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं सीरीज का नया सीजन कब और कहां रिलीज होने जा रही है?
कब और कहां रिलीज होगा चौथा सीजन?
‘फ्रॉम’ का तीसरा सीजन डेढ़ साल पहले रिलीज हुआ था. वहीं अब इसके चौथे सीजन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. हॉलीवुड की ये मोस्ट वॉच सीरीज 19 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. एक बार फिर सीरीज के किरदार अपनी जान बचाते हुए नजर आएंगे और साथ ही कहानी में दिखाए गए अजीब जगह की गुत्थी भी सुलझाते नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं बस थोड़ा आराम…’, O Romeo फेम विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर दी सफाई; जानें क्या बोले एक्टर
मेकर्स ने टीजर किया रिलीज
‘फ्रॉम’ सीरीज के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने नए सीजन का टीजर जारी किया है. टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘नॉलेज की कीमत होती है. कौन से रहस्य इस कीमत के लायक हैं? ‘फ्रॉम’ का चौथा सीजन 19 अप्रैल को बस आने ही वाला है.’ वहीं टीजर में फिल्म के सभी किरदार ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं और फैंस अपने फेवरेट किरदारों को देखकर काफी खुश भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 245 करोड़, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा कारनामा
कौन सा सीजन कब हुआ रिलीज?
बता दें ‘फ्रॉम’ का पहला सीजन 20 फरवरी 2022 में रिलीज किया गया था. इसके बाद ऑडियंस को ये काफी पसंद आया तो इसका दूसरा सीजन 23 अप्रैल 2023 में रिलीज किया गया. वहीं सीरीज का तीसरा सीजन 22 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया. जिसके बाद ये सभी का फेवरेट शो बन गया. वहीं अब इसका चौथा सीजन भी 19 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है.