---विज्ञापन---

Arjun Kapoor के जन्मदिन पर करण जौहर ने लिखा स्पेशल नोट, रिवील हुआ एक्टर का निक नेम

Karan Johar Wish Arjun Kapoor: फिल्ममेकर करण जौहर ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल नोट लिखा है। साथ ही एक्टर का निक नेम रिवील किया है। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Karan Johar Wish Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। आज एक्टर 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अर्जुन कपूर को उनके खास दिन के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की एक तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ में एक खास दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है। दिलचस्प बात ये है कि करण ने अपनी पोस्ट में अर्जुन कपूर को उनके निक नेम से संबोधित किया है।

करण जौहर ने लिखा पोस्ट

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। पोस्ट में अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि ये शायद शो कॉफी विद करण की है। इस पोस्ट के साथ में करण जौहर ने लिखा, ‘किसी भी कमरे में सबसे मजेदार व्यक्ति। यारों का यार और दिल में बहुत सारा प्यार। जन्मदिन मुबारक हो फुबु। आपका सबसे अच्छा साल हो।’ इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

रिवील हुआ एक्टर का निक नेम

बता दें कि करण जौहर ने अपनी पोस्ट के जरिए अर्जुन कपूर का निक नेम फुबु रिवील किया है। जाहिर है कि एक्टर को इंडस्ट्री में उनके करीबी लोग इसी नेम से बुलाते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि अर्जुन कपूर का निक नेम फुबु है। स्क्रीन पर भी उन्हें कभी इस नाम से नहीं पुकारा गया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: सरदार का ग्रैंडसन’ से ‘टू स्टेट्स’ तक, Arjun Kapoor की इन फिल्मों को OTT पर करें एन्जॉय

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर निगेटिव किरदार में नजर आए थे, जिसका नाम डेंजर लंका था। वहीं इस साल उनकी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों पर फिलहाल अपडेट नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 26, 2025 10:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola