---विज्ञापन---

‘सरदार का ग्रैंडसन’ से ‘टू स्टेट्स’ तक, Arjun Kapoor की इन फिल्मों को OTT पर करें एन्जॉय

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है और उनके इस खान दिन पर हम आपको कुछ पॉपुलर फिल्मों के बारे में बताएंगे। ये फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं, जिनका आप घर बैठकर लुत्फ उठा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Arjun Kapoor Birthday: कपूर फैमिली के चिराग यानी अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर आज 40 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। एक वक्त था जब अर्जुन कपूर का दिल सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा के लिए धड़कता था। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया लेकिन अब उनके रास्ते अलग हो चुके हैं। खैर रियल लाइफ में अर्जुन कपूर का प्यार भले ही मुकम्मल नहीं हो पाया हो लेकिन रील लाइफ में उन्होंने प्यार के झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको अर्जुन कपूर की पॉपुलर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।

इशकजादे

अर्जुन कपूर ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म इशकजादे से शुरू किया था। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। हबीब फैसल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

---खबर नीचे जारी है---

टू स्टेट्स

अर्जुन कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म टू स्टेट्स साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग कास्ट के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par ने ‘जाट’ को दी पटखनी, वर्ल्डवाइड सनी देओल से आगे निकले आमिर खान

की एंड का

साल 2016 में अर्जुन कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की एंड का रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर ने हाउस हसबैंड का किरदार प्ले किया था, जबकि उनके अपोजिट करीना कपूर नजर आई थीं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सरदार का ग्रैंडसन

अर्जुन कपूर की फिल्म सरदार का ग्रैंडसन साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दादी और पोते के खूबसूरत रिश्ते पर बेस्ड है, जिसमें पोता अपनी दादी की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने की ठान लेता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

---खबर नीचे जारी है---

मेरे हसबैंड की बीवी

अर्जुन कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी इसी साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आई हैं। इस फिल्म का लुत्फ आप जियो हाॅटस्टार पर उठा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 26, 2025 08:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola